फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Records List Highest Total Score Chase Most Sixes Fours Wickets and Run Scorer Longest Six Full Stats

IPL 2024: आईपीएल का रिकॉर्डतोड़ सीजन, सबसे ज्यादा छक्कों से लेकर सबसे बड़े चेज समेत रचे गए ये कीर्तिमान, जानें

Mon, 27 May 2024 12:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 27 May 2024 12:06 AM IST
सार

हम आपको इस सीजन बने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स और उनके आंकड़े बता रहे हैं, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IPL 2024 Records List Highest Total Score Chase Most Sixes Fours Wickets and Run Scorer Longest Six Full Stats
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 का सीजन अतुलनीय रहा है। आईपीएल 2024 फाइनल कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर अपने नाम किया। इस साल कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बने जिन्हें तोड़ना आगे काफी मुश्किल होगा। इनमें एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों के अलावा, सबसे बड़ा स्कोर, सबसे बड़ा चेज, सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा स्कोर जैसे कई बड़े रिकॉर्ड्स शामिल हैं। इस सीजन के रिकॉर्ड्स को आगे तोड़ना इसलिए मुश्किल है, क्योंकि अगले साल मेगा ऑक्शन होना है और सारी टीमें लगभग बदल जाएंगी।
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद या कोलकाता नाइट राइडर्स के पास मौजूदा संयोजन वाले खिलाड़ी नहीं होंगे। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है और इसमें आगे क्या होगा, कोई नहीं बता सकता। बहरहाल हम आपको इस सीजन बने कुछ बड़े रिकॉर्ड्स और उनके आंकड़े बता रहे हैं, जिसने फैंस को रोमांचित कर दिया। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

1. सबसे बड़ा स्कोर
आईपीएल 2024 के 30वें मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स ने इतिहास रचते हुए तीन विकेट पर 287 रन बनाकर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। हैदराबाद ने इसी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए अपने तीन विकेट पर 277 रन के सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया। इस सीजन से पहले आईपीएल का उच्चतम स्कोर 263/5 का था, जो बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में बनाया था। 2024 सीजन में इससे बड़े चार टोटल बन गए। इनमें से तीन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। यही नहीं यह टी20 क्रिकेट का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर तीन विकेट पर 314 रन है, जो नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ बनाया था।

आईपीएल के शीर्ष चार सबसे बड़े स्कोर इस सीजन बने
स्कोर टीम खिलाफ जगह साल
287/3 सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 2024
277/3 सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024
272/7 कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स विशाखापत्तनम 2024
266/7 सनराइजर्स हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 2024
263/5 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पुणे वॉरियर्स बेंगलुरु 2013

2. सबसे बड़ा चेज
आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट और लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने दो विकेट गंवाकर आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 262 रन चेज कर पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। वहीं, पंजाब ने आईपीएल में सबसे बड़े चेज का चार साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ ही शारजाह में 224 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे।


विज्ञापन

3. दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन
इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी में हुए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 549 रन बने थे, जो आईपीएल में किसी एक मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा कुल रन हैं। इस मैच में सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 287 रन बनाए थे। वहीं, बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 262 रन बनाए थे।

4. सबसे ज्यादा शतक
आईपीएल 2024 में अब तक 14 शतक लगे हैं, जो कि पिछले किसी भी संस्करण से ज्यादा हैं। इससे पहले साल 2023 में 12 शतक लगे थे। वहीं, साल 2022 में आठ, साल 2016 में सात, साल 2008 में छह शतक लगे थे। 

आईपीएल में किस सीजन सबसे ज्यादा शतक लगे
सीजन शतक कितने खिलाड़ियों
ने लगाए
2024 14 13
2023 12 9
2022 8 4
2016 7 4
2008 6 6

5. सबसे ज्यादा बार 250+ के स्कोर
आईपीएल 2024 में अब तक आठ बार 250 या इससे ज्यादा के स्कोर लग चुके हैं। इस सीजन से पहले तक 16 सीजन में सिर्फ दो मौके ऐसे आए थे जब 250+ के स्कोर बने थे। हालांकि, इस सीजन ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल में कब-कब बने 250+ रन के स्कोर
टीम स्कोर खिलाफ जगह साल
SRH 287/3 RCB बेंगलुरु 2024
SRH 277/3 MI हैदराबाद 2024
KKR 272/7 DC विशाखापत्तनम 2024
SRH 266/7 DC दिल्ली 2024
RCB 263/5 PWI बेंगलुरु 2013
KKR 261/6 PBKS कोलकाता 2024
RCB 262/7 SRH बेंगलुरु 2024
LSG 257/5 PBKS मोहाली 2023
DC 257/4 MI दिल्ली 2024

6. सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर
आईपीएल 2024 में रनों की बारिश हो रही है। इस सीजन 41 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने, जो पिछले सभी सीजन से ज्यादा हैं। पिछले साल यानी आईपीएल 2023 में 74 मैचों की 147 पारियों में 37 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने थे। हालांकि, इस सीजन यह रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। वहीं, 2022 में 74 मैचों की 148 पारियों में 18 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने थे। 2023 में ही इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आईपीएल में लागू हुआ था और उसके बाद से 200+ के स्कोर में गजब की बढ़ोतरी हुई है। जहां 2022 में 200+ का स्कोर बनने का दर 12.16 प्रतिशत था, वहीं 2023 में यह बढ़कर 25.17 प्रतिशत हो गया था। इस सीजन अब तक यह बढ़कर 27.70 प्रतिशत हो चुका है। 

किस संस्करण में कितनी बार बना 200+ का स्कोर
संस्करण 200+ के स्कोर मैच पारियां
2024 41 74 148
2023 37 74 147
2022 18 74 148
2021 9 60 120
2020 13 60 120
2019 11 59 118
2018 14 60 120
2017 10 59 118
2016 6 60 120
2015 7 59 117
2014 9 60 120
2013 4 76 152
2012 5 74 148
2011 5 72 144
2010 9 59 118
2009 1 59 118
2008 11 58 116

7. एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 42 छक्के लगे थे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। 42 छक्के किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इस मामले में दूसरे नंबर भी आईपीएल के मुकाबले ही हैं। इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में 38 छक्के लगे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी सीजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी 38 छक्के लगे थे। 

किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के
छक्के मैच जगह लीग/साल
42 KKR vs PBKS कोलकाता IPL 2024
38 SRH vs MI हैदराबाद IPL 2024
38 RCB vs SRH बेंगलुरु IPL 2024
37 बल्ख vs काबुल शारजाह APL 2018/19
37 SKNP vs JT बासेटेयर CPL 2019

एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज
मैच बाउंड्रीज जगह साल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद 81* बेंगलुरु 2024
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज 81 सेंचुरियन 2023
मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स 78 रावलपिंडी 2023

8. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
पंजाब और कोलकाता के बीच में पंजाब किंग्स टीम की ओर से 24 छक्के लगे, जो आईपीएल मैच की किसी एक पारी में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले इसी सीजन चिन्नास्वामी में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 22 छक्के जड़े थे। वहीं, टी20 क्रिकेट में किसी एक पारी में लगे यह दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। पंजाब से आगे केवल नेपाल की टीम है। उसने 2023 में एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के जड़े थे।  

9. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2024 में 1260 छक्के लगे, जो कि पिछले किसी भी सीजन से ज्यादा हैं। इससे पहले सिर्फ 2023 और 2022 में ही हजार से ज्यादा छक्के लगे थे। 2022 में 1062 छक्के और 2023 में 1124 छक्के लगे थे। 

किस सीजन कितने छक्के लगे
साल छक्के मैच
2008 622 59
2009 506 59
2010 585 60
2011 639 74
2012 731 76
2013 672 76
2014 714 60
2015 692 60
2016 638 60
2017 705 60
2018 872 60
2019 784 60
2020 734 60
2021 687 60
2022 1062 74
2023 1124 74
2024* 1260 74

10. पावरप्ले में सबसे सबसे बड़ा स्कोर
पावरप्ले बल्लेबाज को जोखिम उठाने और आउट होने की चिंता किए बिना बड़े शॉट लगाने के लिए प्रेरित करता है। गेंदबाजों को भी पावरप्ले से लाभ मिल सकता है, क्योंकि कई बार बल्लेबाज बहुत लापरवाह हो जाते हैं। पावरप्ले के ओवरों में ज्यादा रन बनाने वाली ज्यादातर टीमें मैच जीत जाती हैं। आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स छह ओवर में 125 रन बनाकर केकेआर द्वारा 2017 में बनाए गए सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
टीम पावरप्ले स्कोर खिलाफ साल
सनराइजर्स 125/0 दिल्ली 2024
कोलकाता 105/0 बेंगलुरु 2017
चेन्नई सुपर किंग्स 100/2 पंजाब किंग्स 2014
पंजाब किंग्स 93/1 कोलकाता 2024
चेन्नई सुपर किंग्स 90/0 मुंबई 2015
कोलकाता 88/1 दिल्ली 2024
दिल्ली 88/2 सनराइजर्स 2024
कोच्चि टस्कर्स 87/2 राजस्थान 2011
पंजाब किंग्स 86/1 दिल्ली 2014
कोलकाता 85/0 बेंगलुरु 2024
राजस्थान 85/1 सनराइजर्स 2023

11. किसी टीम द्वारा 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। एसआरएच ने लखनऊ के खिलाफ 9.4 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए 167 रन बनाए थे। शुरुआती 10 ओवर में दूसरे सबसे ज्यादा रन भी हैदराबाद ने ही बनाए हैं। सनराइजर्स ने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। वहीं, सनराइजर्स की टीम ही तीसरे स्थान पर भी है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 148 रन बनाए थे। 

12. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
अभिषेक ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय होने के विराट कोहली के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। किसी भारतीय द्वारा आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट के ही नाम था। उन्होंने 2016 सत्र में 38 छक्के लगाए थे। अब अभिषेक के नाम आईपीएल 2024 में 42 छक्के हैं।

13. आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 छक्के
आईपीएल 2024 में सबसे कम गेंद में हजार छक्के पूरे हुए। अब तक सिर्फ तीन सीजन में 1000 या इससे ज्यादा छक्के लगे हैं। 2024 में 13079 गेंद में हजार छक्के पूरे हुए, जबकि 2023 में हजार छक्कों के लिए 15390 गेंदें लगी थीं। 2022 में हजार छक्कों के लिए 16269 गेंदें लगी थीं।

14. दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा 200+ रन इस साल बने
आईपीएल 2024 में ऐसे 14 मैच हुए हैं जब दोनों पारियों में 200-200 के स्कोर बने। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले 2023 में 12 बार या 12 मैच ऐसे हुए थे जब दोनों पारियों में 200+ के स्कोर बने थे। 2022 में ऐसा पांच बार, 2008, 2010, 2018 और 2020 में ऐसा चार बार, 2014 और 2021 में ऐसा तीन बार, 2017 और 2019 में ऐसा दो बार, 2011, 2012 और 2016 में ऐसा एक बार हुआ था। 2009, 2013 और 2015 में ऐसा कोई मैच नहीं हुआ, जिसमें दोनों पारियों में 200+ के स्कोर बने हों। इन सीजन में सिर्फ एक पारी में 200+ का स्कोर बना।

IPL 2024 में सबसे ज्यादा बार एक मैच की दोनों पारियों में 200+ रन के स्कोर बने
संस्करण कितनी बार
2024 14
2023 12
2022 5
2008/2010/2018/2020 4
2014/2021 3
2017/2019 2
2011/2012/2016 1
नोट: 2009, 2013 और 2015 में कोई ऐसा मैच नहीं हुआ जब एक मैच की दोनों पारियों में 200+ रन बने हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed