{"_id":"65f9b5900c2d94031703e51e","slug":"ipl-2024-rcb-took-an-important-decision-before-the-start-of-the-season-changed-the-name-of-the-team-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आरसीबी ने सीजन की शुरुआत से पहले लिया अहम फैसला, बदला टीम का नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आरसीबी ने सीजन की शुरुआत से पहले लिया अहम फैसला, बदला टीम का नाम
Tue, 19 Mar 2024 09:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:26 PM IST
सार
22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम ने नया नाम रख लिया है। मंगलवार को एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का प्रसिद्ध 'आरसीबी अनबॉक्स 2024' इवेंट आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विस्तार
आईपीएल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सीजन की शुरुआत से पहले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने अपनी टीम का नाम बदलने का फैसला किया है। आरसीबी की टीम इस सीजन में नए नाम के साथ उतरेगी। 22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम ने नया नाम रख लिया है। मंगलवार को एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का प्रसिद्ध 'आरसीबी अनबॉक्स 2024' इवेंट आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान टीम का आधिकारिक तौर पर नाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु कर दिया गया है।
बैंगलोर शहर का नाम 2014 में बदलकर बैंगलुरु किया गया था। घरेलू प्रशंसकों की लंबे समय से यह मांग थी कि टीम का नाम बदलकर शहर के आधिकारिक नाम पर पड़े और इस साल आरसीबी ने अपने फैंस की यह ख्वाहिश भी पूरी कर दी। फ्रेंचाइजी ने इस महीने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर नाम बदलने के संकेत दिए थे।
आरसीबी ने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर पोस्ट डाल इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट में आरसीबी का नया नाम टीम के लोगो के साथ दिख रहा है। आरसीबी ने टीम के नए नाम की फोटो डालकर कैप्शन लिखा, वह शहर जिसे हम प्यार करते हैं। जिस विरासत को हम अपनाते हैं और यह हमारे लिए एक नए अध्याय का समय है। पेश है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु। आपकी टीम, आपकी आरसीबी।
'जानना चाहता हूं आईपीएल जीतकर कैसा लगता है'
आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में पूर्व कप्तान विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी मौजूद थे और इनकी उपस्थिति में ही टीम का नाम बदला गया। कोहली ने कहा, यहां सभी को पता है कि मैं उस टीम के साथ हमेशा मौजूद रहूंगा जो पहली बार इस लीग का खिताब जीतेगी। मैं इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा। इस एहसास को जानना मेरा भी सपना है कि आईपीएल जीतकर कैसा लगता है। उम्मीद है हम इस साल ऐसा करेंगे।

The City we love, the Heritage we embrace, and this is the time for our ಹೊಸ ಅಧ್ಯಾಯ.
विज्ञापन विज्ञापन
PRESENTING TO YOU, ROYAL CHALLENGERS BENGALURU, ನಿಮ್ಮ ತಂಡ, ನಿಮ್ಮ RCB!#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #RCBUnbox pic.twitter.com/harurFXclC— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 19, 2024