फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: RCB players celebrating after the win against Delhi Capitals video goes viral

IPL 2024: दिल्ली के खिलाफ जीत के बाद जश्न में डूबे आरसीबी के खिलाड़ी, सामने आया वीडियो, देखें

Mon, 13 May 2024 02:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 May 2024 02:55 PM IST
सार

आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी तरह नहीं की थी और लगातार छह मैच हारे थे जिससे उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना धूमिल हो गई थी। हालांकि, आरसीबी ने लगातार हार के बाद अपने खेल के तरीके को बदला और जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही।

विज्ञापन
IPL 2024: RCB players celebrating after the win against Delhi Capitals video goes viral
आरसीबी - फोटो : IPL

विस्तार

फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने रविवार को होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत है और उसने खराब शुरुआत के बाद जबरदस्त वापसी की है। आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत अच्छी तरह नहीं की थी और लगातार छह मैच हारे थे जिससे उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना धूमिल हो गई थी। हालांकि, आरसीबी ने लगातार हार के बाद अपने खेल के तरीके को बदला और जीत की पटरी पर लौटने में सफल रही। 
विज्ञापन

IPL 2024: RCB players celebrating after the win against Delhi Capitals video goes viral
जश्न मनाते आरसीबी टीम के खिलाड़ी - फोटो : IPL
मैच में क्या हुआ?
आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही।  पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 187 रन बनाए थे। रजत पाटीदार ने 32 गेंद में 52 रन और विल जैक्स ने 29 गेंद में 41 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली ने 27 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत की जगह मैच में कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल ने 39 गेंद में 57 रन बनाए। यश दयाल ने तीन और लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: RCB players celebrating after the win against Delhi Capitals video goes viral
विराट कोहली और यश दयाल - फोटो : IPL
प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार आरसीबी
टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। उसके 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं। दिल्ली पर जीत के साथ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु को आखिरी मैच 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में ही खेलना है। इस मैच पर दोनों ही टीमों की किस्मत निर्भर होगी। चेन्नई की जीत पर आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर बेंगलुरु जीतती है तो उसे अच्छें अंतर से जीत हासिल करनी होगी, ताकि नेट रन रेट चेन्नई से बेहतर हो सके। इसके बाद भी बेंगलुरु को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 
विज्ञापन

जीत के बाद भावनाओं पर काबू नहीं रखे खिलाड़ी
दिल्ली के खिलाफ मिली जीत आरसीबी के लिए किसी जीवनदान से कम नहीं थी। अगर टीम दिल्ली के खिलाफ हार जाती तो उसके लिए आगे दरवाजे लगभग बंद हो जाते। आरसीबी के खिलाड़ी इस बात से पूरी तरह परिचित थे, इसलिए जीत के बाद वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में जीत का जश्न मनाया। आरसीबी के कोचिंग स्टाफ ने टीम के हर एक सदस्य की सराहना की जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसका वीडियो आरसीबी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जिसमें कैमरन ग्रीन और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ी जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। 

'फाफ और कोहली सामने से कर रहे हैं नेतृत्व'
इससे पहले, आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने शीर्ष क्रम के खेलने के तरीके को बदलने के बारे में बात की। फ्लावर ने साथ ही आरसीबी की गेंदबाजी आक्रमकता की भी सराहना की। फ्लावर ने कहा, फाफ और विराट अपने आक्रमण खेल से सामने से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और टीम के शेष खिलाड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज और यश दयाल नई गेंद से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed