फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: RCB captain blames Siraj and company for defeat vs MI, Hardik Pandya praises Bumrah-Suryakumar

IPL 2024: RCB के कप्तान ने हार के लिए सिराज एंड कंपनी को ठहराया कसूरवार, हार्दिक ने बुमराह-सूर्या की तारीफ की

Fri, 12 Apr 2024 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 12 Apr 2024 11:43 AM IST
सार

डुप्लेसिस ने मुंबई इंडियंस से सात विकेट की हार के बाद कहा, 'हमें लगता है कि पहले चार ओवर के बाद हम बैकफुट पर ही रहते हैं.' डुप्लेसिस का मानना है कि आरसीबी जीत के स्कोर से कुछ रन दूर था क्योंकि ओस ने दूसरी पारी में बड़ी भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
IPL 2024: RCB captain blames Siraj and company for defeat vs MI, Hardik Pandya praises Bumrah-Suryakumar
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को लगता है कि उनकी टीम के गेंदबाजी विभाग में ज्यादा आक्रामकता नहीं है और इसलिए बल्लेबाजों को आईपीएल में आगे बढ़ने के लिए इस कमजोरी की भरपाई करनी होगी। आरसीबी को गुरुवार को छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। यह उनकी लगातार चौथी हार रही। डुप्लेसिस ने मैच के बाद कहा, 'बल्लेबाजी के नजरिए से मुझे लगता है कि हमें 200 रन बनाने होगे। हमारी गेंदबाजी में उतनी धार नहीं है, तो पूरी जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर आ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'गेंदबाजी के लिहाज से देखा जाए तो हमारे पास उतनी मजबूती नहीं है। हमें पावरप्ले में दो या तीन विकेट गिराने होंगे।' डुप्लेसिस ने मुंबई इंडियंस से सात विकेट की हार के बाद कहा, 'हमें लगता है कि पहले चार ओवर के बाद हम बैकफुट पर ही रहते हैं.' डुप्लेसिस का मानना है कि आरसीबी जीत के स्कोर से कुछ रन दूर था क्योंकि ओस ने दूसरी पारी में बड़ी भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: RCB captain blames Siraj and company for defeat vs MI, Hardik Pandya praises Bumrah-Suryakumar
सिराज, आकाश दीप और विजय कुमार - फोटो : IPL/BCCI
'हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं हुई'
डुप्लेसिस ने कहा- इस हार को पचाना बेहद मुश्किल है। मैदान गीला था। किसी भी तरह टॉस जीतना अच्छा होगा। मुंबई इंडियंस को श्रेय जाता है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और हमारे गेंदबाजों ने काफी गलतियां कीं। मुंबई से जो भी बल्लेबाजी के लिए आया, उसने काफी अच्छे शॉट्स लगाए। हमने इसके बारे में (ओस) बात की। हमें पता था कि ओस बड़ी भूमिका निभाएगी। हमें 215-220 रन चाहिए थे। 190 रन काफी नहीं थे। कुछ स्थानों पर यह बड़ी बात है। जब ओस जम जाती है, तो इस स्कोर को बचाया बहुत कठिन था। हमने कई बार गेंद बदली। यह एकमात्र ऐसा खेल है जहां परिस्थितियों में बदलाव से अंतर पैदा होता है।
विज्ञापन

डुप्लेसिस ने कहा- बुमराह असली अंतर
जसप्रीत बुमराह (21 रन देकर पांच विकेट) के शानदार स्पैल के बारे में पूछने पर डुप्लेसिस ने कहा, 'वह दो पारियों में अंतर पैदा कर रहे हैं। हमने उन्हें दबाव में रखा, लेकिन एक व्यक्ति जो मैदान पर रहता है वह हमें दबाव में डाल देता है। आप उन्हें दबाव में रखना चाहते हैं, लेकिन उनके पास काफी वेरिएशन है जो उन्हें अलग बनाती है। उनके पास अच्छी बाउंसर, धीमी गेंद है। (लसिथ) मलिंगा टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे, लेकिन अब बुमराह ने बागडोर संभाल ली है। कप्तान को पता होता है कि उन्हें गेंदबाजी सौंपकर आप कभी भी विकेट ले सकते हैं या फिर उनके सामने डिफेंसिव हो सकते हैं।'

IPL 2024: RCB captain blames Siraj and company for defeat vs MI, Hardik Pandya praises Bumrah-Suryakumar
जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने बुमराह-सूर्या की तारीफ की
विजेता कप्तान हार्दिक पांड्या भी बुमराह के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा, 'मैं भाग्यशाली हूं कि बुमराह मेरी टीम में हैं। वह बार-बार ऐसा करते हैं और हर बार जब भी मैं उन्हें गेंदबाजी सौंपता हूं, वह विकेट लेते हैं। वह नेट्स में काफी अभ्यास करते हैं। उनके पास इतना अनुभव और आत्मविश्वास है।' हार्दिक ने सूर्यकुमार यादव के प्रयास की भी सराहना की जिन्होंने 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 19 गेंद में 52 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए चेज आसान कर दिया। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने यह भी कहा कि उनका मकसद नेट रन रेट को बेहतर करने के लिए तेजी से लक्ष्य का पीछा करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed