फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Rajasthan royals spinner Adam Zampa withdraw from IPL at last moment

IPL 2024: राजस्थान का यह अहम स्पिनर अंतिम वक्त पर टूर्नामेंट से हटा, निजी कारणों का दिया हवाला

Thu, 21 Mar 2024 10:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:04 PM IST
सार

राजस्थान की टीम में पहले से ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद नहीं है। प्रसिद्ध सर्जरी के कारण इस साल आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन
IPL 2024: Rajasthan royals spinner Adam Zampa withdraw from IPL at last moment
adam zampa - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2024 की शुरुआत होने में अब 24 घंटे से कम का समय शेष रह गया है। सभी टीमें करीब दो महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 2008 की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स को हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले झटका लगा है। उसके ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जांपा अंतिम वक्त पर इस आईपीएल से हट गए हैं। जांपा को राजस्थान ने पिछले साल हुई आईपीएल की नीलामी में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन


व्यस्त शेड्यूल के कारण लिया फैसला
ईएसपीएन क्रिकेइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जांपा के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है कि जांपा ने यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए लिया है। दाएं हाथ का यह स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के साथ राजस्थान की टीम में स्पिन आक्रमण का जिम्मा संभालता है। जांपा ने पिछले साल राजस्थान के लिए छह मैच खेले थे और आठ विकेट हासिल किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के दौरान उन्होंने 22 रन पर तीन विकेट झटके थे। 
विज्ञापन


जांपा का जाना राजस्थान के लिए झटका
जांपा के टीम में नहीं होने से राजस्थान को बड़ा झटका लगा है क्योंकि टीम में पहले से ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा मौजूद नहीं है। प्रसिद्ध सर्जरी के कारण इस साल आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध कृष्णा भी हुए बाहर
जंपा के अलावा टीम को प्रसिद्ध कृष्णा भी आगामी टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं। भारतीय गेंदबाज क्वाड्रिसेप्स सर्जरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने हाल ही में उनकी हेल्थ पर अपडेट देते हुए बताया था कि फिलहाल कृष्णा नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं और रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। 


लखनऊ से होना है पहला मुकाबला
संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान टीम आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैच से अपने सीजन की शुरुआत करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर में 24 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद टीम 28 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed