{"_id":"66449a70078d8911b30f5e60","slug":"ipl-2024-punjab-kings-fast-bowler-kagiso-rabad-returns-to-south-africa-ahead-of-t20-world-cup-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, रबादा हुए चोटिल, स्वदेश लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: टी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, रबादा हुए चोटिल, स्वदेश लौटे
Wed, 15 May 2024 04:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 May 2024 04:51 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले रबादा ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 11 मैचों में 11 विकेट लिए थे। पंजाब की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अपना अंतिम लीग मैच 19 मई को खेलेगी।
विज्ञापन
कैगिसो रबादा
- फोटो : BCCI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका को अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप से पहले तगड़ा झटका है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा चोटिल होने के कारण आईपीएल 2024 सीजन के बीच से स्वदेश लौट आए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। रबादा आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं और उनकी टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
रबादा की चोट पर रखी जा रही नजर
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने बयान में कहा, 'रबादा ने दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर विशेषज्ञ से सलाह ली और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की चिकित्सा टीम उन पर करीबी नजर रखे हुए है।' सीएसए ने साथ ही कहा कि चोट के कारण रबाडा की अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। सीएसए ने कहा, 'वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए उसकी तैयारी प्रभावित होने की संभावना नहीं है। दक्षिण अफ्रीका विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ न्यूयॉर्क में तीन जून को करेगा।'

रबादा ने मौजूदा सीजन में झटके 11 विकेट
पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले रबादा ने मौजूदा आईपीएल सीजन में 11 मैचों में 11 विकेट लिए थे। पंजाब की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है और अपना अंतिम लीग मैच 19 मई को खेलेगी। पंजाब के लिए भले ही आगे की राहें अब पूरी तरह बंद हो चुकी है, लेकिन उनका चोटिल होना दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

पंजाब का आज राजस्थान से सामना
पंजाब का सामना आईपीएल 2024 में आज राजस्थान से होना है। पंजाब को इस मैच में रबादा की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि राजस्थान प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि पंजाब अगर यह मुकाबला जीतने में सफल भी रही तो भी अंतिम चार में नहीं पहुंच सकेगी। दिल्ली कैपिटल्स की जीत के साथ संजू सैमसन की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई थी।