फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ipl 2024 Points Table All Teams Are Still in Race of Playoffs Know Equation Stats Team Position

IPL 2024: 16 अंक होने के बाद भी अब तक प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई राजस्थान की टीम, जानें वजह और समीकरण

Sun, 28 Apr 2024 11:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 28 Apr 2024 11:33 AM IST
सार

16 अंक आम तौर पर प्लेऑफ के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन सुनिश्चित करता है, लेकिन अभी तक राजस्थान की टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी है। एक और जीत से आरआर की टीम जरूर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

विज्ञापन
Ipl 2024 Points Table All Teams Are Still in Race of Playoffs Know Equation Stats Team Position
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 44वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स पर सात विकेट से जीत हासिल की। 197 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने 19 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान के नौ मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं। आरआर की टीम सिर्फ एक मैच हारी है। वहीं, लखनऊ की टीम नौ मैचों में पांच जीत और 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। जब से 10 टीमों के बीच आईपीएल में मुकाबले हो रहे हैं, 16 अंकों को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने का बेस माना जाता है। हालांकि, राजस्थान की टीम के 16 अंक होने के बावजूद उनके नाम के आगे क्वालिफाई नहीं लिखा गया है। 
विज्ञापन

अंक तालिका का मौजूदा हाल

16 अंक आम तौर पर प्लेऑफ के लिए डायरेक्ट क्वालिफिकेशन सुनिश्चित करता है, लेकिन अभी तक राजस्थान की टीम क्वालिफाई नहीं कर सकी है। एक और जीत से आरआर की टीम जरूर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि, अब तक ऐसा इसलिए नहीं हुआ है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु समेत सभी टीमें अभी भी क्वालिफिकेशन के दौड़ में हैं। राजस्थान की टीम 16 अंक प्राप्त कर चुकी है और आरसीबी को छोड़कर बाकी टीमें अभी भी 16 अंक प्राप्त कर सकती हैं। ऐसे में राजस्थान के आगे क्वालिफाई नहीं लिखा गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई और पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति

Ipl 2024 Points Table All Teams Are Still in Race of Playoffs Know Equation Stats Team Position
हार्दिक, डेविड और पोलार्ड - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के लिए अब यहां से सभी मुकाबले करो या मरो वाले हैं। उन्हें अपने बाकी बचे पांच मैचों में से पांचों में जीत दर्ज करनी होगी। दोनों के पास नौ मैचों के बाद छह-छह अंक हैं। पांच जीत से वह 16 अंक तक पहुंच पाएंगे। वहीं, गुजरात टाइटंस एक से ज्यादा मैच गंवाने का रिस्क नहीं उठा सकती है। उसके नौ मैचों में चार जीत और पांच हार के साथ आठ अंक हैं। 16 अंक तक पहुंचने के लिए उन्हें कम से कम चार मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन

चेन्नई और दिल्ली के लिए आगे की राह कठिन

Ipl 2024 Points Table All Teams Are Still in Race of Playoffs Know Equation Stats Team Position
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स के आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक हैं। टीम दो से ज्यादा मैच हारने का रिस्क नहीं उठा सकती। यानी उसे बाकी बचे छह में से कम से कम चार मैच जीतने होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को मुंबई को हरा दिया। उसके 10 मैचों के बाद पांच जीत और पांच हार के साथ 10 अंक हैं। टीम को अगले चार में से कम से कम तीन मैच जीतने हैं। दिल्ली सिर्फ एक और मैच गंवाने का रिस्क उठा सकती है।

कोलकाता और हैदराबाद की स्थिति मजबूत

Ipl 2024 Points Table All Teams Are Still in Race of Playoffs Know Equation Stats Team Position
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं। इन दोनों ने आठ-आठ मैच खेले हैं और उनके 10-10 अंक हैं। अपने बचे छह-छह मैचों में से इन्हें कम से कम तीन मैच जीतने हैं। हालांकि, यह तय है कि राजस्थान को छोड़कर बाकी टीमों के बीच नेट रन रेट की जंग देखने को मिल सकती है। आखिर में नेट रन रेट निर्णायक साबित हो सकता है और उसी के आधार पर प्लेऑफ की बाकी तीन टीमें तय हो सकती हैं। जैसे जैसे आईपीएल अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है, प्लेऑफ के लिए जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed