{"_id":"66419c81524fd615ec079ec8","slug":"ipl-2024-playoffs-qualification-scenario-teams-ranking-points-table-update-after-rr-vs-csk-and-rcb-vs-dc-match-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Playoff Scenario: चेन्नई के साथ RCB भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? बचे तीन स्थानों के लिए इन टीमों में जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Playoff Scenario: चेन्नई के साथ RCB भी पहुंच सकती है प्लेऑफ में? बचे तीन स्थानों के लिए इन टीमों में जंग
Mon, 13 May 2024 10:35 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 13 May 2024 10:35 AM IST
सार
IPL Playoffs 2024 : 13 मैचों में सात जीत के साथ चेन्नई अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। टीम के खाते में 14 अंक हैं। चेन्नई को अपना आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के खिलाफ ही खेलना है। अगर इस मैच में गायकवाड़ की टीम जीतती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 की अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को डबलहेडर में जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दी। 62 मुकाबलों के बाद अब तक सिर्फ एक ही टीम (कोलकाता नाइट राइडर्स) प्लेऑफ का टिकट हासिल कर सकी है। ऐसे में बचे तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग जारी है। 12 मई को आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। फैंस जानना चाहते हैं कि क्या सीएसके और आरसीबी दोनों प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं?
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL
आरसीबी को जीतना होगा आखिरी मैच
आरसीबी फिलहाल 12 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। 18 मई को आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में आरसीबी का सामना सीएसके से होगा। अगर डुप्लेसिस की टीम चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करते हुए हरा देती है तो उनका नेट रनरेट सीएसके से अच्छा हो जाएगा। इसके अलावा उनके खाते में 14 अंक हो जाएंगे। इसके अलावा बेंगलुरु को सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैचों पर भी निर्भर रहना होगा। अगर केएल राहुल की टीम दो मैचों में सिर्फ एक जीतती है और दिल्ली-गुजरात का नेट रनरेट कमजोर रहता है तो आरसीबी-चेन्नई के बीच शनिवार को तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

चेन्नई की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
प्लेऑफ से एक कदम दूर चेन्नई
13 मैचों में सात जीत के साथ चेन्नई अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। टीम के खाते में 14 अंक हैं। चेन्नई को अपना आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के खिलाफ ही खेलना है। अगर इस मैच में गायकवाड़ की टीम जीतती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं, मैच हारने पर उन्हें नेट रनरेट पर निर्भर रहना होगा।

आरसीबी-सीएसके
- फोटो : IPL
बेंगलुरु-चेन्नई शीर्ष 4 में पहुंचने के क्या हैं समीकरण?
आरसीबी अगर अपना अगला मैच सीएसके को मामूली अंतर से हरा दे तो उनके 14 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में सीएसके के नेट रनरेट पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। लखनऊ अपने अगले दोनों मैचों में सिर्फ एक ही जीते। 14 मई को लखनऊ का दिल्ली से सामना होगा जबकि 17 मई को मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली अगर लखनऊ को हराती है तो उनके खाते में 14 अंक हो जाएंगे। हैदराबाद को अपने दोनों मैच हारने होंगे। इस स्थिति में वह 14 अंकों पर ही रुक जाएंगे और उनका नेट रनरेट भी रुक जाएगा। इस स्थिति में आरसीबी और सीएसके 14 अंक और बेहतर नेट रनरेट के साथ टॉप-4 में होंगी। वहीं, लखनऊ और हैदराबाद के खाते में 14-14 अंक तो होंगे, लेकिन उनका नेट रनरेट चेन्नई और बेंगलुरु की तुलना में कुछ खास नहीं होगा।