{"_id":"6640418ff67d997184061461","slug":"ipl-2024-playoffs-qualification-scenario-teams-ranking-points-table-update-after-kkr-vs-mi-match-result-2024-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Playoff Scenario: कोलकाता ने कटाया टिकट, RR-SRH प्लेऑफ के करीब, चौथे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Playoff Scenario: कोलकाता ने कटाया टिकट, RR-SRH प्लेऑफ के करीब, चौथे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच जंग
Sun, 12 May 2024 09:44 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 12 May 2024 09:44 AM IST
सार
IPL Playoffs 2024 : राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। आज संजू सैमसन की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। अगर इस मैच में राजस्थान जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 की अंक तालिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया। इस सीजन में केकेआर में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में कोलकाता ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम को 18 रनों से पटखनी दी और सीजन की नौवीं जीत दर्ज की। अब बचे तीन स्थानों के लिए सात टीमों के बीच जंग है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस टाइटंस
- फोटो : IPL
केकेआर के लिए शानदार रहा यह सीजन
गौतम गंभीर की मेंटरशिप में कोलकाता के लिए यह सीजन शानदार है। अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में टीम ने नौ बार जीत दर्ज की है। 18 अंकों के साथ केकेआर अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ वानखेड़े और अपने घरेलू मैदान पर एक ही सीजन में मात दी। केकेआर का नेट रनरेट फिलहाल +1.428 है। अय्यर की अगुवाई वाली टीम को अभी दो मैच और खेलने हैं। 13 मई को केकेआर का सामना गुजरात टाइटंस से होगा जबकि 19 मई को उनका मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा, जो कि इस सीजन का आखिरी मुकाबला होगा।

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : IPL
सात टीमों के बीच जंग
कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद अब तीन स्थानों के लिए जंग है। मुंबई और पंजाब पहले ही बाहर हो चुकी हैं जबकि सात टीमें अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई हैं। राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। आज संजू सैमसन की टीम का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। अगर इस मैच में राजस्थान जीत दर्ज करती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। उनके खाते में 18 अंक हो जाएंगे। इसके बाद उनके दो मुकाबले बचेंगे जो कि पंजाब और कोलकाता के खिलाफ खेले जाएंगे। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद भी 14 अंकों के साथ दौड़ में बनी है। अगर पैट कमिंस की टीम 16 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल करती है तो प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
आखिरी पायदान के लिए रोमांचक है स्थिति
आखिरी पायदान के लिए जंग तीन टीमों के बीच है। फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा है। टीम के खाते में 12 अंक हैं और उनका नेट रनरेट दिल्ली और लखनऊ के मुकाबले काफी अच्छा है। इन तीनों टीमों के खाते में 12-12 अंक हैं। 10-10 अंकों के साथ आरसीबी और गुजरात क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर हैं। दोनों टीमों को अभी दो-दो मैच और खेलने हैं। अगर वह अपने दोनों मैच जीतती हैं तो उनके खाते में 14-14 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ के लिए दावेदारी पेश करेंगी।

गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL
चेन्नई को जीतने होंगे दोनों मुकाबले
चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लि हर हाल में अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। उनका अगला मुकाबला 12 मई को राजस्थान से है जबकि 18 मई को आरसीबी से है। राजस्थान इस मैच में अगर जीत हासिल करती है तो वह प्लेऑफ का टिकट आसानी से हासिल कर लेगी। इस स्थिति में चेन्नई को 14 अंकों के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। वहीं, आरसीबी को अगर चेन्नई से मात मिलती है तो उसका सफर इस टूर्नामेंट में समाप्त हो जाएगा।
दिल्ली और लखनऊ 16-16 अंकों तक पहुंच सकती हैं। मगर इन दोनों टीमों में से किसी एक टीम के पास ऐसा करने का मौका होगा क्योंकि 14 मई को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम 16 अंक हासिल कर लेगी।