फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after DC vs LSG Match Result

IPL 2024 Playoffs : प्लेऑफ की दो टीमें तय, बाकी दो स्थानों के लिए सनराइजर्स-चेन्नई और बेंगलुरु में फंसा पेंच

Wed, 15 May 2024 10:57 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 May 2024 10:57 AM IST
सार

 IPL Playoffs Points Table Update : 14 मुकाबले खेल चुकी दिल्ली कैपिटल्स सात जीत और इतने ही मैचों में शिकस्त के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उनके खाते में 14 अंक हैं और नेट रनरेट -0.377 का है , जो चिंता का विषय है। वहीं, लखनऊ 13 मैचों में छह जीत के साथ सातवें पायदान पर है। उनके खाते में 12 अंक और -0.787 का नेट रनरेट है।

विज्ञापन
IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after DC vs LSG Match Result
आईपीएल 2024 की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल का 17वां सीजन धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 19 रनों से जीत दर्ज की और प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। हालांकि, उनके लिए क्वालिफाई करना बड़ी चुनौती है। वहीं, दिल्ली की जीत से राजस्थान को फायदा हुआ और टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। लखनऊ का भी क्वालिफाई करना मुश्किल माना जा रहा है।  
विज्ञापन

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after DC vs LSG Match Result
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
दो स्थानों के लिए पांच टीमों के बीच जंग जारी
आईपीएल के इस सीजन में 14 मुकाबले खेल चुकी दिल्ली कैपिटल्स सात जीत और इतने ही मैचों में शिकस्त के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उनके खाते में 14 अंक हैं और नेट रनरेट -0.377 का है , जो चिंता का विषय है। वहीं, लखनऊ 13 मैचों में छह जीत के साथ सातवें पायदान पर है। उनके खाते में 12 अंक और -0.787 का नेट रनरेट है। अगर केएल राहुल की टीम की प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हराना होगा। तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। अब दो स्थानों के लिए पांच टीमों के बीच जंग जारी है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after DC vs LSG Match Result
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL
क्या है समीकरण?
लखनऊ की टीम अभी भी तकनीकी तौर पर आईपीएल में बनी हुई है। हालांकि, उसका एक मैच बचा है और टीम अधिकतक 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। उसके 13 मैचों में 14 अंक हैं। वहीं, दिल्ली ने लीग राउंड में अपना अभियान समाप्त कर लिया। उसने 14 मैचों में सात जीत और सात हार के साथ 14 अंक लेकर अपना अभियान समाप्त किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंक लेकर प्लेऑफ की रेस में है। उसे 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। इस मैच को जीतने वाली टीम प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है, क्योंकि दोनों का नेट रन रेट पॉजिटिव है, जबकि दिल्ली और लखनऊ का नेट रन रेट निगेटिव है। सनराइजर्स हैदराबाद के अगले दो मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ है। एसआरएच की टीम अगर एक भी मैच जीतती है तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, सनराइजर्स के दोनों मैच गंवाने पर चेन्नई और बेंगलुरु दोनों के एकसाथ पहुंचने के भी समीकरण बन सकते हैं।
विज्ञापन

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after DC vs LSG Match Result
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - फोटो : IPL
बेंगलुरु को देनी होगी सीएसके को मात
आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लीग स्टेज और अपने आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 18 रन से ज्यादा के अंतर या फिर रन चेज के दौरान 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा। अगर ऐसा करने में आरसीबी कामयाब होती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है। वहीं, सीएसके मुकाबला जीत जाती है तो फिर नेट रनरेट और 16 अंकों के साथ टीम के लिए बढ़ने में आसानी होगी।

IPL 2024 Playoffs Qualification Scenario Teams Ranking Points Table Update after DC vs LSG Match Result
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 की अंक तालिका
टीमें मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
कोलकाता नाइट राइडर्स (Q) 13 9 3 1 19 +1.428
राजस्थान रॉयल्स (Q) 12 8 4 0 16 +0.349
चेन्नई सुपर किंग्स 13 7 6 0 14 +0.528
सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.406
दिल्ली कैपिटल्स 14 7 7 0 14 -0.377
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 13 6 7 0 12 +0.387
लखनऊ सुपर जाएंट्स 13 6 7 0 12 -0.787
गुजरात टाइटंस (E) 13 5 7 1 11 -1.063
मुंबई इंडियंस (E) 13 4 9 0 8 -0.271
पंजाब किंग्स (E) 12 4 8 0 8 -0.423

नोट: Q- क्वालिफाई कर चुकी टीम, E- बाहर हो चुकी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed