फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 PBKS vs GT Result: Punjab Kings vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result

PBKS vs GT: गुजरात ने जीत के साथ अंक तालिका में लगाई छलांग, पंजाब को हुआ भारी नुकसान

Sun, 21 Apr 2024 11:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Apr 2024 11:42 PM IST
सार

गुजरात टाइंटस ने रविवार को खेले गए 37वें मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वह छठे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, पंजाब किंग्स चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन
IPL 2024 PBKS vs GT Result: Punjab Kings vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात टाइंटस ने रविवार को खेले गए 37वें मैच में पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वह छठे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, पंजाब किंग्स चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर खिसक गई है। गुजरात की इस जीत में राहुल तेवतिया का अहम योगदान रहा। उन्होंने 36 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को इस सीजन की चौथी जीत दिलाई। 
विज्ञापन


तेवतिया ने दिलाई गुजरात को सीजन की चौथी जीत
पंजाब द्वारा दिए गए 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने साहा को आउट किया। वह 13 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, गिल 35 रन बनाकर लौटे। इस मैच में साई सुदर्शन ने 31 रन बनाए। वहीं, डेविड मिलर चार, अजमतुल्लाह उमरजई 13, शाहरुख खान तीन रन बनाकर आउट हुए। साई किशोर बिना खाता खोले नाबाद रहे। पंजाब के लिए हर्षल पटेल ने तीन और लियाम लिविंगस्टोन ने दो विकेट चटकाए। वहीं, अर्शदीप सिंह और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


फ्लॉप साबित हुआ पंजाब का बल्लेबाजी क्रम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। टीम 20 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई। पंजाब का बल्लेबाजी क्रम इस मैच में फ्लॉप साबित हुआ। प्रभसिमरन सिंह और हरप्रीत बराड़ के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। दोनों ने क्रमश: 35 और 29 रन बनाए। वहीं, सैम करन 20, राइली रूसो नौ, जितेश शर्मा 13, लियाम लिविंगस्टोन छह, शशांक सिंह आठ, आशुतोष शर्मा तीन, हरप्रीत सिंह 14, हर्षल पटेल शून्य और कगिसो रबाडा एक (नाबाद) रन बनाए। गुजरात के लिए साई किशोर ने चार विकेट लिए। वहीं, मोहित शर्मा और नूर अहमद को दो-दो विकेट मिले जबकि राशिद खान को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed