फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024 Mumbai Indians hardik pandya trade gujarat titans cameron green rcb full story in 10 points

IPL 2024: महीनों पहले शुरू हो गई थी हार्दिक पांड्या की मुंबई जाने की तैयारी, 10 पॉइंट में समझें कब-क्या हुआ

Mon, 27 Nov 2023 06:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Nov 2023 06:01 PM IST
सार

हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें कई दिनों से चल रही थीं, लेकिन अब इनमें विराम लग गया है। दोनों टीमों ने यह पुष्टि कर दी है कि अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
ipl 2024 Mumbai Indians hardik pandya trade gujarat titans cameron green rcb full story in 10 points
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद निराशा में डुबे प्रशंसकों को पिछले कुछ दिनों से क्रिकेट का दोगुना मजा मिल रहा है। एक तरफ टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी ओर आईपीएल के आगामी सीजन से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग का रोमांच चरम पर है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी ने सबको हैरान कर दिया है।
विज्ञापन


हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें कई दिनों से चल रही थीं, लेकिन अब इनमें विराम लग गया है। दोनों टीमों ने यह पुष्टि कर दी है कि अब हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। आईपीएल इतिहास में यह तीसरी बार हुआ जब कोई कप्तान ट्रेडिंग विंडो के दौरान दूसरी टीम में गया है। हार्दिक पांड्या से पहले रविचंद्रन अश्विन पंजाब किंग्स से दिल्ली कैपिटल्स में गए थे। वहीं, अजिंक्य रहाणे राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स में गए थे। अश्विन और रहाणे 2020 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। हार्दिक ने मुंबई में जाकर इतिहास भी रच दिया। वह ट्रेडिंग विंडो के दौरान दूसरी टीम में जाने वाले पहले आईपीएल विजेता कप्तान हैं।
विज्ञापन


हम आपको 10 पॉइंट में हार्दिक के गुजरात के मुंबई में जाने की पूरी कहानी बता रहे हैं...

ipl 2024 Mumbai Indians hardik pandya trade gujarat titans cameron green rcb full story in 10 points
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
  • रिटेंशन की समय सीमा से कुछ महीने पहले हार्दिक ने गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी मालिकों और शीर्ष अधिकारियों से बात की। उन्होंने मुंबई इंडियंस में वापस जाने की इच्छा जाहिर की।
  • विश्व कप समाप्त होने के ठीक बाद यह चर्चा शुरू हुई कि हार्दिक मुंबई इंडियंस में वापस लौट सकते हैं। इस दौरान यह भी कहा गया कि रोहित शर्मा गुजरात टाइंटस से जुड़ सकते हैं और उस टीम की कप्तानी कर सकते हैं।
  • पहले यह कहा गया कि हार्दिक के बदले गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस की टीम कैमरन ग्रीन या जोफ्रा आर्चर दे सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और यह पूरी तरह से कैश डील बन गया।

ipl 2024 Mumbai Indians hardik pandya trade gujarat titans cameron green rcb full story in 10 points
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL
  • गुजरात टाइटंस ने रिटेंशन डेडलाइन डे के दिन हार्दिक पांड्या को रिटेन किया। इससे ऐसा लगा कि वह गुजरात की टीम में ही रहेंगे। वहीं, रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने रिटेन करके सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया।
  • गुजरात टाइटंस द्वारा हार्दिक पांड्या को रिटेन किए जाने पर सभी हैरान हुए, लेकिन सच्चाई यह थी कि एक बार टीम से रिलीज होने वाला खिलाड़ी ट्रेडिंग विंडो के दौरान किसी दूसरी टीम से नहीं जुड़ सकता।
  • हार्दिक के मुंबई के साथ जुड़ने की आधिकारिक खबर सामने आने में देरी हुई क्योंकि मुंबई की टीम को उनके लिए पर्स में पैसे खाली करने थे। मुंबई के पास आईपीएल 2023 नीलामी के बाद सिर्फ पांच लाख रुपये थे।
विज्ञापन

ipl 2024 Mumbai Indians hardik pandya trade gujarat titans cameron green rcb full story in 10 points
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
  • मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, झाए रिचर्ड्सन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन सहित 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इससे उसके पर्स में 15.5 करोड़ रुपये हो गए।
  • मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के साथ ट्रेड किया। ग्रीन के जाने से टीम के खाते में 17.5 करोड़ रुपये जुड़ गए। इससे हार्दिक पांड्या को मुंबई वापस लाने का रास्ता खुल गया।
  • हार्दिक पांड्या के टीम में आने के बाद मुंबई के पास अब नीलामी में शामिल होने के लिए 17.75 करोड़ रुपये हैं।
  • हार्दिक पांड्या मुंबई के साथ जुड़ तो गए, लेकिन अगले सीजन में उनका कप्तान बनना मुश्किल है। यह तय माना जा रहा है कि रोहित शर्मा ही टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed