फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Mumbai Indians captain Hardik Pandya slapped fine and one match ban for slow over rate

IPL 2024 : हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर गति को लेकर लगा भारी जुर्माना, अगले सीजन नहीं खेल सकेंगे पहला मैच

Sat, 18 May 2024 11:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 May 2024 11:03 AM IST
सार

मुंबई का इस सीजन अब कोई मैच नहीं बचा है और टीम ग्रुप चरण में अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है, ऐसे में हार्दिक पर यह निलंबन अगले सीजन लागू होगा और वह 2025 सीजन का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024 : Mumbai Indians captain Hardik Pandya slapped fine and one match ban for slow over rate
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई की टीम का इस सीजन सफर काफी निराशाजनक रहा और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच में ही जीत हासिल कर सकी। मुंबई को शुक्रवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ भी 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब धीमी ओवर गति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह इस सीजन टीम का तीसरा गुनाह है, इसलिए पांड्या पर एक मैच का निलंबन भी लगाया गया है। 
विज्ञापन

आईपीएल 2025 सीजन का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे हार्दिक
आईपीएल ने बयान में बताया कि हार्दिक पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 30 लाख रुपये के जुर्माना के अलावा एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया है। मुंबई का इस सीजन अब कोई मैच नहीं बचा है और टीम ग्रुप चरण में अपने सभी 14 मैच खेल चुकी है, ऐसे में हार्दिक पर यह निलंबन अगले सीजन लागू होगा और वह 2025 सीजन का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे। आईपीएल ने बयान में बताया कि हार्दिक के अलावा प्लेइंग-11 में शामिल टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना इंपैक्ट प्लेयर पर भी लागू होगा। इससे पहले, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर भी एक मैच का निलंबन लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिका में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है मुंबई
आईपीएल 2024 सीजन से पहले मुंबई ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर टीम में शामिल किया था। हार्दिक लंबे समय तक मुबंई का हिस्सा रहे थे, लेकिन 2022 सीजन के लिए हुई बड़ी नीलामी से पहले मुंबई ने उन्हें रिलीज कर दिया था और हार्दिक को गुजरात ने अपना कप्तान बनाया। हार्दिक का गुजरात के साथ सफर काफी शानदार रहा और उन्होंने टीम को पहले ही सीजन विजेता बनाया, जबकि गुजरात पिछले सीजन उपविजेता रही। हालांकि इस सीजन से पहले ही हार्दिक ने गुजरात का साथ छोड़कर पुरानी फ्रेंचाइजी में लौटने का फैसला किया। हार्दिक को मुंबई ने रोहित की जगह कप्तान बनाया, लेकिन उनके नेतृत्व में मुंबई का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। मुंबई की टीम 14 मैचों में चार जीत और 10 हार के साथ आठ अंक लेकर सबसे नीचे 10वें नंबर पर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed