फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians Captain Hardik Pandya confident, Rohit will support him during IPL

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को भरोसा, आईपीएल के दौरान रोहित का मिलेगा साथ

Mon, 18 Mar 2024 05:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Mar 2024 05:30 PM IST
सार

हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और टीम के साथ चार खिताब जीते। इसके बाद वह 2022 सीजन के लिए गुजरात टाइटंस से जुड़े और पहली बार आईपीएल में कप्तानी की। मुंबई ने हार्दिक को गुजरात से ट्रेड किया था।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians Captain Hardik Pandya confident, Rohit will support him during IPL
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL

विस्तार

लंबे समय तक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दो सीजन के बाद अपनी पुरानी टीम में वापसी कर ली है। पांड्या की वापसी इतनी आसान नहीं थी, लेकिन टीम प्रंबधन ने ना सिर्फ हार्दिक को दोबारा टीम में शामिल किया, बल्कि रोहित शर्मा की जगह फ्रेंचाइजी का नया कप्तान भी नियुक्त किया। रोहित को कप्तानी से हटाने पर विवाद भी हुआ, लेकिन आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले हार्दिक कूल नजर आए। हार्दिक ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस टीम की कमान संभालेंगे जिससे उन्होंने अपने सफर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


हार्दिक ने 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और टीम के साथ चार खिताब जीते। इसके बाद वह 2022 सीजन के लिए गुजरात टाइटंस से जुड़े और पहली बार आईपीएल में कप्तानी की। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात को ट्रॉफी जिताई, जबकि पिछली बार फिर फाइनल में पहुंचाया जहां गुजरात को चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई ने हार्दिक को गुजरात से ट्रेड किया था। आईपीएल के 17वें सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और हार्दिक ने इस दौरान कहा, यह एहसास सुखद है। मेरी यात्रा यहीं से शुरू हुई थी और मैंने कभी नहीं सोचा था कि 10 साल बाद मैं इस टीम की कप्तानी करूंगा। मैं कभी अपनी सफलता का जश्न नहीं मनाता और ना ही असफलता पर निराश होता हूं। यह मेरी प्रक्रिया है और मुझे लगता है कि इसने मेरे करियर में मुझे मदद की है। 
विज्ञापन


'रोहित मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद हैं'  
हार्दिक ने कप्तानी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि रोहित हमेशा मेरी मदद करने के लिए टीम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, मेरे लिए कुछ भी अलग नहीं होने वाला है क्योंकि रोहित मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद हैं। जब रोहित भारतीय टीम की कप्तानी करते हैं तो मेरी काफी मदद करते हैं क्योंकि इस टीम ने उनके नेतृत्व में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। अब मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं उसी चीज को आगे लेकर जाऊं जो रोहित ने शुरू की है। मुझे पता है कि पूरे सीजन के दौरान रोहित अपना हाथ मेरे कंधे पर रखेंगे। रोहित शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और मैं रोहित को आक्रामक तरीके से खेलता देखने के लिए उत्सुक हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी मुंबई इंडियंस
आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मुकाबले से होगी। इसके दो दिन बाद यानि 24 मार्च को मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत करेगी जहां पांच बार की चैंपियन टीम का सामना गत उपविजेता गुजरात टाइटंस के साथ होगा। गुजरात नए कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed