{"_id":"656eb0e808b18ebf9901b5d6","slug":"ipl-2024-list-of-players-who-might-go-unsold-in-ipl-auction-steve-smith-to-kedar-jadhav-2023-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: स्टीव स्मिथ से लेकर डुसेन और केदार जाधव तक, इन 10 खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में बोली लगना मुश्किल!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: स्टीव स्मिथ से लेकर डुसेन और केदार जाधव तक, इन 10 खिलाड़ियों पर आईपीएल नीलामी में बोली लगना मुश्किल!
Tue, 05 Dec 2023 10:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:50 AM IST
सार
अभी फिलहाल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी है, जिन्होंने नीलामी में रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि, अंतिम पूल काफी छोटा होगा जब टीमें उन खिलाड़ियों के नाम आईपीएल को सौंप देंगी जिनमें वे दिलचस्पी रखती हैं।
विज्ञापन
आईपीएल ऑक्शन 2024
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल ऑक्शन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फ्रेंचाइजी उसी तेजी से रणनीति बनाने में जुट गई हैं। 26 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजी ने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी थी। हर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से कई महंगे खिलाड़ियों को रिलीज किया ताकि नीलामी में और बेहतर विकल्प पर ध्यान दे सकें। इस नीलामी में अलग-अलग बेस प्राइस के ब्रैकेट में कुछ खिलाड़ियों ने नाम डाले हैं।
अभी फिलहाल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी है, जिन्होंने नीलामी में रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि, अंतिम पूल काफी छोटा होगा जब टीमें उन खिलाड़ियों के नाम आईपीएल को सौंप देंगी जिनमें वे दिलचस्पी रखती हैं। इस बार दो करोड़ रुपये, डेढ़ करोड़ रुपये, एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस के ब्रैकेट में कई स्टार खिलाड़ियों के नाम हैं। हालांकि, इनमें से कई नामों पर बोली लगनी मुश्किल है। आइए उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिल सकता है...
विज्ञापन
अभी फिलहाल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने सभी फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की लिस्ट भेजी है, जिन्होंने नीलामी में रजिस्ट्रेशन करवाया था। हालांकि, अंतिम पूल काफी छोटा होगा जब टीमें उन खिलाड़ियों के नाम आईपीएल को सौंप देंगी जिनमें वे दिलचस्पी रखती हैं। इस बार दो करोड़ रुपये, डेढ़ करोड़ रुपये, एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस के ब्रैकेट में कई स्टार खिलाड़ियों के नाम हैं। हालांकि, इनमें से कई नामों पर बोली लगनी मुश्किल है। आइए उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिल सकता है...
विज्ञापन
1. स्टीव स्मिथ: ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ ने खुद को दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया है। उन्होंने अपने करियर में अभी तक 242 टी20 खेले हैं और 127.55 के स्ट्राइक रेट से 5221 रन बनाए हैं। हालांकि, स्मिथ 2021 आईपीएल में आखिरी बार खेले थे और उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। आठ मैच में वह सिर्फ 152 रन बना पाए थे। 2022 में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा था और 2023 में वह ऑक्शन से दूर रहे थे। इस बार भी उनका अनसोल्ड रहना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
2. केधार जाधव: 38 साल के केधार जाधव ने भी खुद को दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया है। जाधव ने पिछले कुछ समय में किसी भी प्रकार का कोई क्रिकेट नहीं खेला है। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस फिलहाल काफी ज्यादा लग रहा और ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें नहीं खरीद सकती हैं। जाधव को पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिप्लेसमेंट बनाया था। जाधव ने 163 टी20 में 2592 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 129.53 का रहा है।
3. रसी वान डर डुसेन: दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने हाल ही में हुए वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआत में कुछ अच्छी पारियां जरूर खेली थीं, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में उनका बल्ला शांत पड़ गया था। डुसेन पहले दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए उन्हें टी20 से निकाल दिया गया। डुसेन ने खुद को दो करोड़ रुपये में रजिस्टर करवाया है और ऐसे में उन्हें खरीददार मिलता नजर नहीं आ रहा है।
4. एंजेलो मैथ्यूज: श्रीलंका के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने खुद को दो करोड़ के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया है। मैथ्यूज फिलहाल श्रीलंकाई टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में विश्व कप में उन्हें कप्तान दासुन शनाका के चोटिल होने पर टीम में शामिल किया गया था। उनका हालिया प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। मैथ्यूज ने अब तक 196 टी20 में 3247 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.75 का रहा है। इसके अलावा 92 विकेट भी हैं। वह इस साल ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।
5. क्रिस जॉर्डन: इंग्लैंड के इस स्टार तेज गेंदबाज ने खुद को डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया है। हालांकि, जॉर्डन हमेशा से रिप्लेसमेंट ज्यादा रहे हैं। पिछले सीजन भी उन्हें मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर का रिप्लेसमेंट बनाया था। ऐसे में इस सीजन भी जॉर्डन अनसोल्ड रह सकते हैं।
6. कोरी एंडरसन: न्यूजीलैंड के इस ऑलराउंडर ने खुद को डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया है। हालांकि, वह पिछली बार इस लीग में 2018 में खेले थे। इसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। ऐसे में इतने समय बाद उनके नीलामी में बिकने की बेहद कम संभावना है।
7. मार्टिन गुप्टिल: न्यूजीलैंड के इस विस्फोटक ओपनर को फिलहाल नेशनल ड्यूटि से निकाल दिया है। न तो वह फिलहाल टी20 टीम और न ही वनडे टीम का हिस्सा हैं। अभी वह लीजेंड्स क्रिकेट लीग खेल रहे हैं, जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। गुप्टिल ने खुद को एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया है। गुप्टिल के भी बिकने की संभावना बेहद कम है।
8. मोइसेस हेनरिक्स: ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर इस बार अनसोल्ड रह सकता है। उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खुद को रजिस्टर करवाया है। 36 साल के हेनरिक्स ने अपना पिछला आईपीएल मैच 2021 में खेला था और पिछले दो साल से उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला। इस बार भी उनके अनसोल्ड रहने की संभावना है। 62 आईपीएल मैचों में उन्होंने 1000 रन बनाए हैं और 42 विकेट लिए हैं।
9. बेन डकेट: इंग्लैंड का यह ओपनर इस साल विश्व कप तक ऑस्ट्रेलिया के लिमिटेड ओवर टीम का हिस्सा नहीं था। हालांकि, अब वनडे विश्व कप के बाद से उन्हें टी20 टीम में भी शामिल कर लिया गया है। डकेट मूलतौर पर इंग्लैंड के टेस्ट में ओपनिंग बल्लेबाज हैं। इसके अलावा डकेट ने दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खुद को रजिस्टर करवाया है। ऐसे में उन्हें खरीददार मिलना मुश्किल है।
10. कॉलिन इंग्राम: दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व बल्लेबाज आईपीएल में आता जाता रहा है। 38 साल के इस बल्लेबाज ने आईपीएल डेब्यू 2011 में किया था और तब से सिर्फ 15 मैच ही खेल पाए हैं। 2019 में वह पिछली बार इस लीग में खेले थे। इसके अलावा उनका बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। शायद ही कोई टीम उन्हें खरीदने के लिए जाए।
इसके अलावा भी कई अन्य खिलाड़ी हैं, जिन पर ही शायद कोई टीम बोली लगाए। इनमें पूर्व विश्व नंबर एक टी20 बल्लेबाज न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो, ऑस्ट्रेलिया के शॉन एबॉट, टॉम बैंटन (इंग्लैंड), आदिल रशीद (इंग्लैंड), क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया), डेविड मलान (इंग्लैंड), टिम साउदी (न्यूजीलैंड) और डेविड वीज (नामीबिया) जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
शुक्रवार को आईपीएल ने सभी फ्रेंचाइजी के साथ 1166 खिलाड़ियों की लंबी सूची साझा की, जिन्होंने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, अंतिम पूल काफी छोटा होगा जब टीमें उन खिलाड़ियों के नाम आईपीएल को सौंप देंगी जिनमें वे दिलचस्पी रखती हैं। इस लंबी सूची में एसोसिएट देशों के 45 खिलाड़ी, 909 अनकैप्ड (दुनिया से) और 18 कैप्ड (भारतीय) खिलाड़ी हैं। 909 अनकैप्ड में 812 भारतीय खिलाड़ी हैं।
10 फ्रेंचाइजी के पास 77 स्लॉट
10 फ्रेंचाइजियों को कुल 77 स्थान भरने हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। हाल ही में हुए विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में दिखे स्टार्क, हेड और रविंद्र पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं। अगर स्टार्क को खरीदा जाता है तो वह आठ साल बाद आईपीएल में वापसी करेंगे, उन्होंने आखिरी बार आरसीबी के लिए 2015 सत्र खेला था। उन्होंने 2018 की नीलामी में प्रवेश किया, जहां उन्हें केकेआर द्वारा 9.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए। स्टार्क हालांकि इस बार आईपीएल का इस्तेमाल जून में होने वाले 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।
10 फ्रेंचाइजियों को कुल 77 स्थान भरने हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। हाल ही में हुए विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में दिखे स्टार्क, हेड और रविंद्र पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं। अगर स्टार्क को खरीदा जाता है तो वह आठ साल बाद आईपीएल में वापसी करेंगे, उन्होंने आखिरी बार आरसीबी के लिए 2015 सत्र खेला था। उन्होंने 2018 की नीलामी में प्रवेश किया, जहां उन्हें केकेआर द्वारा 9.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए। स्टार्क हालांकि इस बार आईपीएल का इस्तेमाल जून में होने वाले 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।