फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : KKR Sunil Narine got dodged by Jasprit Bumrah's ball got bowled in a strange way watch video

KKR vs MI : बुमराह की गेंद पर चकमा खा गए नरेन, अजीब तरीके से हुए बोल्ड, देखें वीडियो

Sat, 11 May 2024 11:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 May 2024 11:08 PM IST
सार

इससे पहले बारिश के कारण मैच दो घंटा 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बारिश ने इस मैच में खलल डाला जिससे मुकाबले को 16-16 कराने का फैसला किया गया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान का फैसला सही साबित करने में देर नहीं लगाई।

विज्ञापन
IPL 2024 : KKR Sunil Narine got dodged by Jasprit Bumrah's ball got bowled in a strange way watch video
नरेन और बुमराह - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ईडन गार्डेंस पर खेले जा रहे मैच के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाजी सुनील नरेन को चकमा दिया और इन स्विंग डालकर बोल्ड कर दिया। नरेन बुमराह की गेंद पढ़ नहीं सके और खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। बुमराह की इस गेंद को देखकर हर कोई अचंभित रह गया। 
विज्ञापन

बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ मैच
इससे पहले बारिश के कारण मैच दो घंटा 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बारिश ने इस मैच में खलल डाला जिससे मुकाबले को 16-16 कराने का फैसला किया गया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान का फैसला सही साबित करने में देर नहीं लगाई। केकेआर शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी और टीम ने 16 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने नरेन को चौंकाया
केकेआर की पारी में दूसरा ओवर डालने आए जसप्रीत बुमराह ने पहली गेंद पर नरेन को बोल्ड किया। नरेन बुमराह की गेंद समझ नहीं सके और उन्होंने ऑफ स्टंप पर जाती गेंद को नहीं खेलने का फैसला किया और बोल्ड हो गए। बुमराह ने अपनी बेहतरीन गेंद से नरेन को चौंकाया। नरेन को लगा कि गेंद आउट स्विंग होगी, लेकिन यह इन स्विंग साबित हुई और बुमराह ने यॉर्कर लैंथ पर सीधे नरेन का ऑफ स्टंप उखाड़ दिया। 
विज्ञापन

नरेन के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड 
बुमराह की गेंद पर आउट होने वाले नरेन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। यह टी20 क्रिकेट में 44वीं बार था जब नरेन शून्य पर आउट हुए। टी20 इतिहास में यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है। नरेन के नाम इस तरह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। नरेन ने एलेक्स हेल्स को पीछे छोड़ा जो टी20 क्रिकेट में 43 बार खाता खोले बिना आउट हुए। नरेन आईपीएल में 16वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed