फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Jasprit Bumrah joins Mumbai Indians squad ahead match against Gujrat Titans, watch video

IPL 2024: मुंबई इंडियंस से जुड़े जसप्रीत बुमराह, टीम ने इस तरह किया स्वागत, देखें वीडियो

Fri, 22 Mar 2024 02:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:07 PM IST
सार

 बुमराह मुंबई तेज गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य है और उनकी उपस्थिति टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
IPL 2024: Jasprit Bumrah joins Mumbai Indians squad ahead match against Gujrat Titans, watch video
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई इंडियंस अपने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उतरने के लिए तैयार है। इस बीच टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मुंबई से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने इस स्टार गेंदबाज का स्वागत भी कुछ अलग अंदाज में किया है। बुमराह मुंबई तेज गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य है और उनकी उपस्थिति टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के सीजन में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को शुभमन गिल की कप्तानी वाले गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी। हार्दिक ने दो साल गुजरात की कप्तानी की थी और अपने नेतृत्व में टीम में विजेता बनाया, जबकि पिछले साल टीम उपविजेता रही थी। गुजरात और मुंबई के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


मुंबई ने बुमराह को बताया शेर
मुंबई इंडियंस ने बुमराह के टीम से जुड़ने पर एक शानदार वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, शेर यहां है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले साल मुंबई को खली थी बुमराह की कमी
जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण पिछले साल आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर रहे थे। उस समय मुंबई को बुमराह की कमी खली थी। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई पिछले सीजन फाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी थी। बुमराह ने 2013 में डेब्यू किया था और वह तब से 120 मैच खेल चुके हैं। बुमराह ने इस दौरान 7.39 की इकोनॉमी से 145 विकेट लिए हैं जिसमें एक बार किसी मैच में पांच विकेट लेना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed