{"_id":"65fb1d5f1a6e9a4db4048ce8","slug":"ipl-2024-hardik-and-rohit-hugged-eachother-after-captaincy-controversy-mumbai-indians-posted-the-video-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: कप्तानी विवाद के बाद पहली बार गले मिले हार्दिक और रोहित, मुंबई इंडियंस ने पोस्ट किया वीडियो, देखें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: कप्तानी विवाद के बाद पहली बार गले मिले हार्दिक और रोहित, मुंबई इंडियंस ने पोस्ट किया वीडियो, देखें
Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:01 PM IST
सार
आगामी टूर्नामेंट से पहले मुंबई के पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान के बीच विवाद की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। माना जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट के अचानक लिए इस फैसले से हिटमैन नाराज थे। हाल ही में टीम ने एक थीम सॉन्ग जारी किया था जिसमें दोनों को एक-दूसरे से काफी दूरी बनाते देखा गया था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अब एक वीडियो जारी किया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
विस्तार
आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया। मुंबई इंडियंस ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट की जिसमें दोनों को एक-दूसरे से गले मिलते देखा गया। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एमआई के भीतर चल रही कलह अब खत्म हो गई है। मुंबई अपने अभियान की शुरूआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ 24 मार्च को करेगी।
आईपीएल के 17वें संस्करण से पहले मुंबई ने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया था। टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह उन्हें टीम की कमान सौंप दी। इससे पहले भारतीय खिलाड़ी को गुजरात टाइटंस की कमान संभालते देखा गया था। आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने टीम को खिताब दिलाया था। इसके बाद आईपीएल 2023 में भी टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई थी।
विज्ञापन
खत्म हुई हार्दिक और रोहित के बीच रार!
आगामी टूर्नामेंट से पहले मुंबई के पूर्व कप्तान और मौजूदा कप्तान के बीच विवाद की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। माना जा रहा था कि टीम मैनेजमेंट के अचानक लिए इस फैसले से हिटमैन नाराज थे। हाल ही में टीम ने एक थीम सॉन्ग जारी किया था जिसमें दोनों को एक-दूसरे से काफी दूरी बनाते देखा गया था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अब एक वीडियो जारी किया है। इसमें दोनों को एक-दूसरे के गले लगते देखा जा रहा है। यह वीडियो एमआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा किया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
अब तक सूर्यकुमार यादव टीम से नहीं जुड़े
सूर्यकुमार यादव अभी भी एनसीए से अपनी फिटनेस मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में सूर्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 के दौरान फील्डिंग करते हुए अपने टखने में चोट लगा बैठे थे, तब से वह एक्शन से बाहर हैं। सूर्या को दिसंबर में टखने की लगातार सर्जरी करानी पड़ी और फिर जनवरी में उनकी कमर की सर्जरी हुई जो समय के साथ बढ़ गई थी। हालांकि, उनकी रिकवरी में थोड़ा और समय लग सकता है।
अपनी निराशा व्यक्त करने के लिए, सूर्या ने मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक 'दिल टूटने' वाली इमोजी पोस्ट की, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल हो गया था। फिर भी, सूर्यकुमार के लिए सब खत्म नहीं हुआ है क्योंकि गुरुवार, 22 मार्च को उनका एक मेडिकल टेस्ट होने वाला है। हालांकि वह रविवार को टाइटंस के खिलाफ एमआई के शुरुआती मैच से बाहर हो गए हैं। उम्मीद है कि वह 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए समय पर ठीक हो सकते हैं।

𝟰𝟱 🫂 𝟯𝟯#OneFamily #MumbaiIndians | @hardikpandya7 @ImRo45 pic.twitter.com/eyKSq7WwCV
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 20, 2024