{"_id":"6634d342282235a4b905817b","slug":"ipl-2024-gautam-gambhir-was-afraid-of-rohit-sharma-not-dhoni-kohli-said-before-mi-vs-kkr-match-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: धोनी-कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज से गंभीर को लगता था डर, MI के खिलाफ मैच से पहले किया खुलासा, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: धोनी-कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज से गंभीर को लगता था डर, MI के खिलाफ मैच से पहले किया खुलासा, जानें
Fri, 03 May 2024 05:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 03 May 2024 05:36 PM IST
सार
गौतम गंभीर ने अपने कप्तानी के दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रन बनाने से रोकने के लिए उन्हें कई प्लान बनाने पड़ते थे। दिग्गज ने बताया कि हिटमैन की वजह से उनकी रातों की नींद तक उड़ गई थी। उनके लिए रोहित को रोकना एक बड़ी चुनौती होता था।
विज्ञापन
रोहित-गंभीर
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल 2024 का 51वां मैच शुक्रवार कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए मुंबई को हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। इससे पहले केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से उन्हें सबसे ज्यादार डर लगता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार चैंपियन बना चुके गौतम गंभीर ने अपने कप्तानी के दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को रन बनाने से रोकने के लिए उन्हें कई प्लान बनाने पड़ते थे। दिग्गज ने बताया कि हिटमैन की वजह से उनकी रातों की नींद तक उड़ गई थी। उनके लिए रोहित को रोकना एक बड़ी चुनौती होता था।
'मेरी रातों की नींद उड़ गई'
गंभीर ने कहा, "एकमात्र बल्लेबाज जिससे मैं डरता हूं वह रोहित शर्मा हैं। एकमात्र बल्लेबाज जिसने मेरी रातों की नींद उड़ा दी है... न क्रिस गेल, न एबी डिविलियर्स, केवल रोहित। मैं हमेशा से जानता था कि मेरे पास एक प्लान ए, एक प्लान बी और शायद एक प्लान सी भी होना चाहिए क्योंकि अगर रोहित अंदर है, तो मुझे नहीं लगता कि कोई भी चीज उन्हें कंट्रोल कर सकती है।"
विज्ञापन
कोलकाता के खिलाफ रोहित बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की नजर एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी। वह केकेआर के खिलाफ आज 54 रन का आंकड़ा छूते ही आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल इस लिस्ट में पहला नाम डेविड वॉर्नर का है जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 28 पारियों में 1093 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ 31 पारियों में 1040 रन बना कर दूसरे नंबर पर हैं, डेविड वॉर्नर को पीछे छोड पहले नंबर पर आने से रोहित केवल 54 रन दूर हैं।
गंभीर का बयान
गौतम गंभीर ने आगे कहा,"मैंने रोहित शर्मा को छोड़कर आईपीएल में किसी अन्य बल्लेबाज के लिए कभी योजना नहीं बनाई है। कई बार मैंने दृश्य देखे थे और मैंने कहा था, 'काफी ठीक है। प्लान ए ठीक है।' लेकिन रोहित के लिए, एक रात पहले मैं ऐसा करता था सोचो, अगर यह काम नहीं करता है तो मुझे दूसरी योजना लेनी होगी।"