फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'Gautam Gambhir Got Carried Away', Naveen-Ul-Haq Big Revelation On Spat With Virat Kohli

IPL 2024: 'गंभीर भावनाओं में बह गए...', कोहली-गौतम विवाद की शुरुआत कहां से हुई? नवीन उल हक ने बताई पूरी कहानी

Mon, 04 Mar 2024 01:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Mar 2024 01:32 PM IST
सार

जब से यह घटना हुई है, विवाद में शामिल सभी तीन खिलाड़ियों ने इसके बारे में अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में नवीन ने इस लड़ाई के बारे में कुछ अंदरूनी जानकारियां साझा की हैं और पूरी कहानी बताई है।

विज्ञापन
IPL 2024: 'Gautam Gambhir Got Carried Away', Naveen-Ul-Haq Big Revelation On Spat With Virat Kohli
कोहली-गंभीर-नवीन विवाद - फोटो : IPL

विस्तार

विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच ऑन-फील्ड लड़ाई जिसमें गौतम गंभीर भी शामिल थे, आईपीएल 2023 के सबसे बड़े विवादों में से एक रहा था। यह घटना लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई। कोहली और नवीन के बीच बहस शुरू हुई, लेकिन यह जल्द ही एक विवाद में बदल गया, क्योंकि एलएसजी के पूर्व मेंटर गंभीर ने अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज के समर्थन में हस्तक्षेप किया और कोहली से भिड़ गए।
विज्ञापन

नवीन ने बताई पूरी कहानी

जब से यह घटना हुई है, विवाद में शामिल सभी तीन खिलाड़ियों ने इसके बारे में अपने विचार साझा किए हैं। हाल ही में नवीन ने इस लड़ाई के बारे में कुछ अंदरूनी जानकारियां साझा की हैं और पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा, 'हम अपना मैच बेंगलुरु में खेलने गए थे। यहीं से यह सब शुरू हुआ। हमने वह गेम जीता। वह मैच बहुत करीबी था। इसलिए हमारे खिलाड़ियों में से एक (आवेश खान) ने विजयी रन बनाने के बाद उत्साह में हेलमेट फेंक दिया। विराट कोहली को शायद यह पसंद नहीं आया। इसके बाद उनकी टीम लखनऊ आई। मुझे लगता है कि मैं नौवें या 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरा था और तब तक हम काफी हद तक मैच हार चुके थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीबी ने शुरू की छींटाकशी

IPL 2024: 'Gautam Gambhir Got Carried Away', Naveen-Ul-Haq Big Revelation On Spat With Virat Kohli
कोहली-गंभीर-नवीन विवाद - फोटो : IPL
नवीन ने कहा- इसलिए मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी छींटाकशी होगी। लेकिन जब ऐसा हुआ, जैसा मैंने कहा, जब कोई शुरू होता है, तो मैं शांत नहीं बैठ सकता। खेल के बाद, हैंडशेक के दौरान भी चीजें जारी रहीं। छींटाकशी आरसीबी के दो खिलाड़ियों कोहली और मोहम्मद सिराज ने शुरू की।
विज्ञापन

पहले भी भिड़ चुके कोहली-गंभीर

IPL 2024: 'Gautam Gambhir Got Carried Away', Naveen-Ul-Haq Big Revelation On Spat With Virat Kohli
गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली और गंभीर दोनों का आईपीएल में भिड़ने का इतिहास रहा है। इससे पहले आईपीएल 2013 में कोहली और गंभीर भिड़ गए थे। तब गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे और कोहली आरसीबी में थे। कोहली के आउट होने पर गंभीर की ओर से कुछ बात कही गई तो कोहली वापस मुड़कर उनके पास पहुंचे और दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।

गंभीर को लेकर नवीन का बयान

कोहली के खिलाफ अपनी लड़ाई में गंभीर की भागीदारी के बारे में बात करते हुए नवीन ने कहा, 'गौतम गंभीर (शश... इशारे से) के इशारे से बहक गए थे और भावनाओं में बह गए थे। पिछले गेम में, जब हमें एक गेंद पर एक रन की जरूरत थी, तो उनके गेंदबाजों में से एक ने नॉन-स्ट्राइकर एंडर पर मांकड़िंग करने की कोशिश की थी। यह आखिरी विकेट था। हालांकि, गेंदबाज बेल्स नहीं हटा सका था। खेल भावना के लिहाज से यह अच्छा नहीं था क्योंकि वह मैच इतना रोमांचक था और इतना बेहतरीन था कि यह शर्म की बात होती अगर यह रन आउट में समाप्त हो जाता। इस वजह से वह (गंभीर) भीड़ को चुप कराना चाहते थे। वह जुनूनी इंसान हैं और विराट भी।

कोहली-नवीन का विवाद सुलझा

IPL 2024: 'Gautam Gambhir Got Carried Away', Naveen-Ul-Haq Big Revelation On Spat With Virat Kohli
RCB vs LSG मैच में कोहली और गंभीर भिड़ गए थे - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, गंभीर ने उस विवाद को लेकर कई बार बयान दिया है और कहा है कि जो चीजें मैदान पर होतीं उन्हें वहीं छोड़ देना चाहिए और वह एक खिलाड़ी के तौर पर विराट का सम्मान करते हैं। वहीं, कोहली और नवीन के बीच भी विवाद वनडे विश्व कप के दौरान खत्म हो गया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप मैच के दौरान कोहली और नवीन दोनों ने अपने मतभेदों को सुलझा लिया और एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखे गए। इसके बाद कोहली ने दर्शकों की ओर इशारा कर नवीन को परेशान नहीं करने की भी अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed