{"_id":"65d46ab7d040446b14081a5b","slug":"ipl-2024-former-rcb-director-mike-hesson-s-big-revelation-on-yuzvendra-chahal-tell-the-reason-behind-this-2024-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आरसीबी के पूर्व डायरेक्टर ने बताई चहल को टीम से रिलीज करने की असली वजह, अपने बयान से सभी को चौंकाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आरसीबी के पूर्व डायरेक्टर ने बताई चहल को टीम से रिलीज करने की असली वजह, अपने बयान से सभी को चौंकाया
Tue, 20 Feb 2024 02:32 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:32 PM IST
सार
हेसन जो उस समय आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट थे, उन्होंने बताया कि चहल को रिलीज करने के पीछे का कारण बताने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन किया गया था। हेसन ने बताया कि चहल परेशान थे और उन्होंने बातचीत में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
माइक हेसन और युजवेंद्र चहल
- फोटो : IPL
विस्तार
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए हुए मेगा ऑक्शन से पहले युजवेंद्र चहल को रिलीज करने के फ्रेंचाइजी के फैसले के पीछे के कारण का खुलासा किया है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों - विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज को रिटेन किया था।
आरसीबी का चहल को रिलीज करने का फैसला एक बड़े झटके के रूप में आया और लेग स्पिनर को आखिरकार नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। हेसन जो उस समय आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट थे, उन्होंने बताया कि चहल को रिलीज करने के पीछे का कारण बताने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन किया गया था। हेसन ने बताया कि चहल परेशान थे और उन्होंने बातचीत में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
आरसीबी का चहल को रिलीज करने का फैसला एक बड़े झटके के रूप में आया और लेग स्पिनर को आखिरकार नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। हेसन जो उस समय आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट थे, उन्होंने बताया कि चहल को रिलीज करने के पीछे का कारण बताने के लिए व्यक्तिगत रूप से फोन किया गया था। हेसन ने बताया कि चहल परेशान थे और उन्होंने बातचीत में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
'चहल को कॉल किया, लेकिन वह बात करना नहीं चाहते थे'
युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज
- फोटो : IPL/BCCI
हेसन ने कहा- चहल को हम एक बड़ी राशि देकर ऑक्शन में खरीदना चाहते थे। मुझे पता है कि क्योंकि मैं इन सभी प्लानिंग में टीम के साथ था। मुझे याद है कि बाद में जब चहल परेशान थे तो मैंने उन्हें कॉल घुमाया था। उस समय उन्हें नीलामी की डायनामिक्स को समझाने की कोशिश करना बहुत मुश्किल था। वह स्पष्ट रूप से उदास थे और मैं उन्हें इसके लिए दोष नहीं देता। वह आरसीबी के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे और वह निराश थे। लेकिन मैं सभी को आश्वस्त कर सकता हूं कि वह उन मुद्दों से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिनका हम उस वक्त सामना कर रहे थे।
नीलामी में 65वें नंबर पर आए थे चहल
युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
चूंकि यह मेगा ऑक्शन था इसलिए चहल को मार्की खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली। 64 खिलाड़ियों के बाद उनका नाम ऑक्शन में आया। हेसन ने खुलासा किया कि वे नीलामी में चहल और हर्षल पटेल को वापस खरीदना चाहते थे, लेकिन मेगा ऑक्शन होने के कारण चीजें थोड़ी जटिल हो गईं। आरसीबी ने हर्षल को वापस खरीद लिया, लेकिन चहल को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया। उनकी जगह आरसीबी ने श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को अपनी टीम में शामिल किया।
'गारंटी नहीं थी कि हम चहल को खरीब पाएंगे या नहीं'
युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : IPL/BCCI
हेसन ने कहा- मैंने चहल से तब बात की थी जब हमने शुरुआती रिटेंशन किया था और हमने केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया क्योंकि हमें लगा कि हम नीलामी में हर्षल पटेल और चहल दोनों को वापस खरीदने की कोशिश करना चाहते थे। शायद जिस चीज के बारे में मैं वास्तव में अब भी निराश हूं, जैसा कि आपने कहा था कि चहल शायद आरसीबी के लिए अब तक के शीर्ष पांच खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन वह आईपीएल में भी अब तक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। इसके बावजूद उन्हें पहले दो मार्की लिस्ट में जगह नहीं मिली और यह उस समय हास्यास्पद था। वह नीलामी सूची में 65वें नंबर पर आए थे। इसका मतलब था कि हमारे लिए यह गारंटी देना वास्तव में मुश्किल था कि हम उन्हें खरीदने जा रहे थे या नहीं।
हेसन ने हसरंगा को खरीदने की वजह बताई
युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा
- फोटो : IPL/BCCI
हेसन ने यह भी बताया कि आरसीबी ने हसरंगा को "थ्री-डी" खिलाड़ी के रूप में लेबल करते हुए चुना था। उन्होंने कहा, 'चहल के लिए हम जानते थे कि पांच अन्य टीमें थीं जिनके पास हमसे अधिक पैसा था और अगर हम इससे पहले सभी गेंदबाजों को छोड़ देते हैं, तभी हम चहल के लिए बोली लगा सकते थे। हर कोई जानता है कि हम चहल को खरीदना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हमें पांच अन्य टीमें परेशान कर सकती थीं और उसके बावजूद पता नहीं था कि हम चहल को खरीद भी पाते या नहीं। हमने घंटों बहस की और नीलामी के लिए फिर से रणनीति बनाने की कोशिश की कि हम संभावित रूप से खुद को चहल के साथ कैसे जोड़ सकते हैं। हमें लगा कि हमें वानिंदु हसरंगा की तरफ जाना चाहिए। जाहिर है कि वह बैटिंग-बॉलिंग फील्डिंग सब कर लेते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए हमें लगा कि अगर हमें चहल नहीं मिल रहा है, तो हसरंगा हमारे लिए वास्तव में एक अच्छा विकल्प था।
हेसन को आरसीबी ने रिलीज किया
हेसन और हेड कोच संजय बांगर को पिछले साल टीम ने रिलीज कर दिया था। इनकी जगह एंडी फ्लावर को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। फ्लावर पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोच थे। वहीं फ्लावर की जगह लखनऊ ने जस्टिन लैंगर को नया हेड कोच बनाया है। आरसीबी की टीम इस साल भी फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी में खेलती दिखेगी। वहीं, राजस्थान में जाने के बाद चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है। 2022 में तो टीम फाइनल में भी पहुंची थी। हालांकि, पिछले साल राजस्थान लीग राउंड से ही बाहर हो गई थी।