फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Former Pakistan cricketers became fan of LSG pace bowler Mayank Yadav, said this

IPL 2024: 'थोड़ा और खाएगा तो दुनिया को रुलाएगा...' पाकिस्तान भी हुआ मयंक यादव का मुरीद, दिग्गजों ने कही यह बात

Sun, 31 Mar 2024 11:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Mar 2024 11:42 PM IST
सार

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने यूट्यूब पर एक चैट शो के दौरान कहा- थोड़ा खाना खाएंगे और जान (ताकत) बढ़ाएंगे तो काफी दूर जाएंगे। उनके पास सटीक लाइन लेंथ है और खतरनाक बाउंसर फेंकते हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Former Pakistan cricketers became fan of LSG pace bowler Mayank Yadav, said this
राशिद लतीफ ने मयंक की तारीफ की - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 में कई सितारे उभर कर सामने आते हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही अपना नाम बना लेते हैं और कुछ का करियर कभी-कभी अधर में लटक जाता है। इसी कड़ी में भारतीय टीम को नया सितारा मिला है। शनिवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मयंक यादव ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके और पंजाब किंग्स को जीत तक नहीं पहुंचने दिया। इसके बाद पूरी दुनिया से मयंक को तारीफ मिली थी।
विज्ञापन


खास बात मयंक की यह रही थी कि उन्होंने अपनी 24 गेंद में से 24 गेंदें 140+ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ऊपर की फेंकी। इनमें से नौ गेंदें 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ऊपर की रहीं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रेट ली ने तो यहां तक कह दिया था कि टीम इंडिया को 21 साल के मयंक के रूप में नया सितारा मिल गया है। अब पाकिस्तान की ओर से भी मयंक को लेकर प्रतिक्रियाएं आई हैं। 
विज्ञापन

राशिद लतीफ ने क्या कहा?

IPL 2024: Former Pakistan cricketers became fan of LSG pace bowler Mayank Yadav, said this
मयंक यादव - फोटो : IPL
पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने यूट्यूब पर एक चैट शो के दौरान कहा- थोड़ा खाना खाएंगे और जान (ताकत) बढ़ाएंगे तो काफी दूर जाएंगे। उनके पास सटीक लाइन लेंथ है और खतरनाक बाउंसर फेंकते हैं। यह एक घातक मिश्रण है। मयंक ने पंजाब के बल्लेबाजों को शॉर्ट बॉल फेंकी और उन्हें काफी परेशान किया। लोग उनके बारे में लंबे समय तक बात करेंगे। 

बासित अली ने कही यह बात

IPL 2024: Former Pakistan cricketers became fan of LSG pace bowler Mayank Yadav, said this
मयंक यादव - फोटो : IPL
वहीं, पाकिस्तान के एक और पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने कहा- वह एक स्टार खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। थोड़ा सा ताकत बढ़ाएंगे और अपने शरीर का बनाएंगे तो आगे बढ़ने की बहुत क्षमता है। उन्हें यॉर्कर पर थोड़ा मेहनत करने की जरूरत है। वह आने वाले एक साल में तैयार हो जाएंगे। मयंक की सबसे खास बात यह है कि वह गति के लिए अपने कंधे का इस्तेमाल करते हैं। भारत को नए सितारे को ढ़ूंढने के लिए बधाई। उनके एक्शन से लगता है कि वह अपने पेस को और बढ़ा सकते हैं। वह थोड़ी और ताकत बनाएंगे और जब ऐसा हो गया तो दुनिया को रुलाएंगे। 
विज्ञापन

मयंक बने प्लेयर ऑफ द मैच

IPL 2024: Former Pakistan cricketers became fan of LSG pace bowler Mayank Yadav, said this
मयंक यादव - फोटो : IPL
मयंक को पंजाब के खिलाफ उनकी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच से पहले वह सिर्फ दो लिस्ट-ए मैच खेले थे। यह युवा तेज गेंदबाज पिछले साल ही डेब्यू करने वाला था, लेकिन एक चोट ने ऐसा होने से रोक दिया। नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स द्वारा साइन किए जाने के दो साल बाद वह आईपीएल डेब्यू कर पाए। युवा तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 के लिए नीलामी के दौरान लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 लाख की मामूली फीस पर साइन किया गया था। उन्होंने उस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला था। इसके बाद चोट के कारण 2023 सीजन से वह बाहर हो गए। दिल्ली के इस युवा तेज गेंदबाज को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ढेर सारे पैसे मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed