फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Former Indian cricket S Sreesanth appeal Kochi tuskers kerala to clear dues

IPL 2024: 'कृपया हमारा भुगतान करें', इस पूर्व खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी से की अपील, जानें पूरा मामला

Sat, 11 May 2024 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 May 2024 07:34 PM IST
सार

 डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टसकर्स केरला और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स जैसी टीमें किसी समय आईपीएल का हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन कई कारणों के चलते ये टीम हट गईं।

विज्ञापन
IPL 2024 : Former Indian cricket S Sreesanth appeal Kochi tuskers kerala to clear dues
श्रीसंत और युवराज सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन अब अंतिम पड़ाव पर बढ़ चुका है। इसमें शामिल 10 में से आठ टीमें पुरानी हैं, जबकि गुजरात टाइंटस और लखनऊ सुपरजाएंट्स 2022 सीजन से इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी थी। डेक्कन चार्जर्स, गुजरात लायंस, कोच्चि टसकर्स केरला और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स जैसी टीमें किसी समय आईपीएल का हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन कई कारणों के चलते ये टीम हट गईं। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत जो कोच्चि टीम का हिस्सा रहे थे उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी ने अब तक उनका बकाया भुगतान नहीं किया है। 
विज्ञापन

'याद रखें 18 प्रतिशत ब्याज लग रहा है'
श्रीसंत ने कहा, उन्हें बहुत सारा भुगतान करना है, जो इन्होंने अब तक नहीं किया है। आप मुथैया मुरलीधरन, माहेला जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से भी पूछिये। मैकुलम और जडेजा भी वहां थे। बीसीसीआई ने आपको भुगतान किया है तो कृपया करके हमारा भुगतान कर दें। वैसे याद रखें जब भी आप हमारा पैसा देंगे प्रत्येक वर्ष 18 प्रतिशत ब्याज लगेगा। मुझे लगता है कि जब तक मेरे बच्चे शादी के लायक होंग तब तक हमें पैसे मिल ही जाएंगे। टीम तीन साल के लिए आई थी, लेकिन पहले ही साल बर्खास्त हो गई। मुझे लगता है कि किसी ने इस बारे में बात नहीं की है। जब भी खिलाड़ी मिलते हैं, इस बारे में बात करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक के टी20 विश्व कप टीम में चुने जाने का समर्थन किया था
हार्दिक ने हार्दिक पांड्या के टी20 विश्व कप टीम में चुने जाने का समर्थन किया था। उनका तर्क था कि हार्दिक और विराट कोहली के होने से टीम का संयोजन अच्छा रहेगा और लक्ष्य का पीछा करते हुए ये दोनों काफी प्रभाव बिखेर सकते हैं। श्रीसंत ने कहा, इस आईपीएल को छोड़ दें तो हम सभी जानते हैं कि हार्दिक मैदान पर क्या कर सकते हैं। उन्होंने देश के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में योगदान दिया है और टीम की कप्तानी भी की है। हार्दिक की कप्तानी में हमने सीरीज खेली और जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed