फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Former Indian All rounder Suresh Raina said that Shubhman Gill might lead team India in future

IPL 2024: हार्दिक, पंत या बुमराह नहीं, रैना की नजर में यह खिलाड़ी भविष्य में बनेगा भारतीय टीम का कप्तान

Sun, 21 Apr 2024 04:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Apr 2024 04:24 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया था, लेकिन इस सीजन से पहले मुंबई ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था। मुंबई ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था।

विज्ञापन
IPL 2024: Former Indian All rounder Suresh Raina said that Shubhman Gill might lead team India in future
सुरेश रैना - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की चर्चा लंबे समय तक चलती रही है, लेकिन सुरेश रैना की नजर में यह तीनों ही खिलाड़ी रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी नहीं होंगे। भारतीय टीम फिलहाल रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने उतरती है, लेकिन अंदरखाने भविष्य के कप्तान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना का मानना है कि हार्दिक, पंत और बुमराह नहीं बल्कि शुभमन गिल भारत के भविष्य के कप्तान होंगे। 
विज्ञापन


रोहित से छीनी गई थी मुंबई की कप्तानी
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया था, लेकिन इस सीजन से पहले मुंबई ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया था। मुंबई ने हार्दिक को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। गुजरात ने हार्दिक की जगह शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया था। शुभमन के नेतृत्व में गुजरात का प्रदर्शन आईपीएल के मौजूदा सीजन टीम ने सात में से चार मुकाबले गंवाए हैं। 
विज्ञापन


रैना ने किया शुभमन का समर्थन
गिल की कप्तानी में भले ही गुजरात का प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है, लेकिन रैना ने भविष्य के कप्तान के तौर पर शुभमन का समर्थन किया है। एक वेबसाइट से बात करते हुए रैना ने कहा, 'मैं यह कह सकता हूं कि रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। बन सकता है वो।' शुभमन की अगुआई वाली गुजरात का सामना रविवार को पंजाब किंग्स से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2024 के सबसे युवा कप्तान हैं शुभमन
23 साल के शुभमन गिल आईपीएल 2024 के सबसे युवा कप्तान हैं। वह गुजरात के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक सात मैचों में 43.83 की औसत से 263 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है और वह सात मैचों में दो जीत के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed