{"_id":"665475100654944ba40ed284","slug":"ipl-2024-delhi-capitals-skipper-rishabh-pant-gave-credit-to-his-father-for-becoming-a-cricketer-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: ऋषभ पंत ने पिता को दिया क्रिकेटर बनने का श्रेय, बताया कि इस फैसले पर झेलनी पड़ी थी मां की नाराजगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: ऋषभ पंत ने पिता को दिया क्रिकेटर बनने का श्रेय, बताया कि इस फैसले पर झेलनी पड़ी थी मां की नाराजगी
Mon, 27 May 2024 05:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 May 2024 05:27 PM IST
सार
पंत ने इस आईपीएल में 13 मैचों में तीन अर्धशतक और 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाये। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी टीम हालांकि छठे स्थान पर ही रही।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ‘जियो सिनेमा’ पर शिखर धवन की मेजबानी वाले नये कार्यक्रम ‘धवन करेंगे’ में अपने क्रिकेटर बनने का श्रेय पिता को दिया। दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद आईपीएल के इस सत्र से खेल में वापसी करने वाले पंत ने कहा कि उनके पिता ने एक बार उन्हें काफी महंगा बल्ला दिलाया था जिससे उनकी मां नाराज हो गयी थी।
पंत ने कहा, ‘‘क्रिकेटर बनना मेरे पिता का सपना था और मुझे खुशी है कि मैं इसे पूरा कर सका। मैं जब पांचवीं कक्षा में था तब मैंने तय कर लिया था कि मुझे क्रिकेटर बनना है। मेरे पिता ने मुझे 14,000 रुपये का बल्ला उपहार में दिया और इससे मेरी मां बहुत नाराज हो गई थी।’’ पंत ने इस आईपीएल में 13 मैचों में तीन अर्धशतक और 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाये। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी टीम हालांकि छठे स्थान पर ही रही।