फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 david warner hit first six in just four balls, in the last season he played 247 balls for six

IPL 2024: सिर्फ चार गेंदों में DC के इस बल्लेबाज ने कर दिखाया ये कमाल, पिछले सीजन में खेलनी पड़ी थीं 247 गेंद

Sat, 23 Mar 2024 05:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 23 Mar 2024 05:45 PM IST
सार

आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज ने महज चार गेंदों में पहला छक्का जड़ दिया जबकि पिछले सीजन में उनका पहला छक्का 246 गेंद खेलने के बाद आया था। आईपीएल 2023 में उन्हें छक्के के लिए संघर्ष करते देखा गया था।

विज्ञापन
IPL 2024 david warner hit first six in just four balls, in the last season he played 247 balls for six
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन की पारी खेली। उन्होंने पहला छक्का पंजाब के घातक गेंदबाज अर्शदीप सिंह द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया। इसके अलावा दूसरा छक्का पारी के पांचवें ओवर में उनके बल्ले से निकला। 
विज्ञापन


आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज ने महज चार गेंदों में पहला छक्का जड़ दिया जबकि पिछले सीजन में उनका पहला छक्का 246 गेंद खेलने के बाद आया था। आईपीएल 2023 में उन्हें छक्के के लिए संघर्ष करते देखा गया था। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को 175 रन का लक्ष्य थमाया है। इस मुकाबले में दिल्ली के लिए शाई होप और अभिषेक पोरेल ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों ने क्रमश: 33 रन और 32 रन (नाबाद) बनाए।
विज्ञापन


पंत ने की वापसी
दिल्ली बनाम पंजाब मैच के जरिए ऋषभ पंत ने 15 महीने बाद मैदान पर वापसी की है। दिसंबर, 2022 में एक जानलेवा दु्र्घटना में घायल होने के बाद वह क्रिकेट से दूर हो गए थे। हालांकि, आईपीएल 2024 में उन्होंने बतौर कप्तान टीम में वापसी की है। इस मुकाबले में उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया जिसमें दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए। 13वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षल पटेल ने उन्हें बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की पारी
दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आए अभिषेक पोरेल ने हर्षल पटेल के 20वें ओवर में 25 रन बटोरे। उन्होंने 10 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। 20वें ओवर में पोरेल ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। आखिरी गेंद पर दो रन के चक्कर में कुलदीप रन आउट हो गए। 19वें ओवर तक दिल्ली का स्कोर आठ विकेट पर 149 रन था और पोरेल की धमाकेदार बल्लेबाजी की मदद से टीम 174 रन तक पहुंच गई। पंजाब ने 175 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए पहले ही अपने इम्पैक्ट सब की घोषणा कर दी है। प्रभसिमरन सिंह उनके इम्पैक्ट प्लेयर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed