फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : CSK CEO Kashi Vishwanathan hopes MS Dhoni Will Play next Season amid retirement speculation

IPL 2024: धोनी नहीं लेंगे टूर्नामेंट से संन्यास? सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

Thu, 23 May 2024 09:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 23 May 2024 09:04 PM IST
सार

सीजन की शुरुआत से पहले ही सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था जिससे इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि क्या यह माही का आखिरी सीजन है?

विज्ञापन
IPL 2024 : CSK CEO Kashi Vishwanathan hopes MS Dhoni Will Play next Season amid retirement speculation
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन अब समाप्ति की ओर है और रविवार को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाना है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया था और टीम प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी। सीजन की शुरुआत से पहले ही सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर सभी को चौंका दिया था जिससे इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि क्या यह माही का आखिरी सीजन है? हालांकि धोनी की तरफ से अभी इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि टीम को अगले सीजन भी धोनी की सेवाएं मिलती रहेंगी।  
विज्ञापन

'संन्यास लेने का जवाब सिर्फ धोनी ही दे सकते हैं'
विश्वनाथन ने सीएसके के यू-ट्यूब चैनल पर कहा, धोनी कब संन्यास लेंगे इसे बारे में मुझे कुछ नहीं पता है। यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब सिर्फ धोनी ही दे सकते हैं। हमने हमेशा धोनी के फैसले का सम्मान किया है और यह फैसला भी उनके ऊपर ही छोड़ दिया है। सभी को पता है कि उन्होंने अपने फैसले सही समय पर लिए हैं और उनका एलान किया है। हमें उम्मीद नहीं है कि उनके फैसला लेने से पहले हमें जानकारी का पता चलेगा। हमें उम्मीद है कि धोनी अगले सीजन भी खेलेंगे और यह सिर्फ मेरा नजरिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने इस सीजन बल्ले से दिखाया दम
धोनी ने इस सीजन 161 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 220.55 का रहा। अगले सीजन के लिए मेगा नीलामी होनी है और अगले वर्ष धोनी 43 साल के हो जाएंगे। धोनी ने मौजूदा सीजन के शुरुआती मैच से ठीक पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान बनाया था। 
विज्ञापन

'फ्लेमिंग की भूमिका नहीं बदलेगी'
सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए चर्चा में है, लेकिन विश्वनाथन का कहना है कि फ्लेमिंग की भूमिका फिलहाल नहीं बदलने वाली है। विश्वनाथन ने कहा, मैंने मजाक में फ्लेमिंग से पूछा था कि क्या आपने भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन किया है? इस पर फ्लेमिंग ने कहा कि क्या आप ऐसा चाहते हैं? यह उनके मतलब की चीज नहीं है क्योंकि वह साल के करीब 10 महीने कोचिंग करना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि इस बारे में मेरी उनसे ज्यादा बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed