फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: CSK bowler tushar deshpande took a dig at rcbs defeat, first trolled and then deleted the post, see

IPL 2024: बेंगलुरु की शिकस्त पर चेन्नई के गेंदबाज ने कसा तंज, पहले ट्रोल किया फिर डिलीट किया पोस्ट, देखें

Thu, 23 May 2024 01:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 May 2024 01:13 PM IST
सार

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। अब राजस्थान 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

विज्ञापन
IPL 2024: CSK bowler tushar deshpande took a dig at rcbs defeat, first trolled and then deleted the post, see
बेंगलुरु की हार पर तुषार देशपांडे का पोस्ट - फोटो : IPL

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आईपीएल 2024 में पहले ही समाप्त हो चुका है। आरसीबी ने 18 मई को लीग स्टेज के 68वें मैच में 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, बेंगलुरु को एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के हाथों करारी शिकस्त मिली। इस पर अब सीएसके के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने तंज कसा है। उन्होंने बेंगलुरु को सरेआम ट्रोल किया फिर अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। 
विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में संजू सैमसन की टीम ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। अब राजस्थान 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।  इस तरह बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने का सफर भी खत्म हो गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तुषार ने कसा आरसीबी की हार पर तंज
बेंगलुरु की शिकस्त पर चेन्नई के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने तंज कसा। उन्होंने पहले अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई, बाद में उसे डिलीट कर दिया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने इसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देशपांडे ने बंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशन की एक तस्वीर पोस्ट की जिसको अंग्रेजी में 'Bengaluru Cant.' लिखा जाता है। हालांकि, इसे 'बेंगलुरु नहीं कर सकता' से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजस्थान ने तोड़ा बेंगलुरु का ख्वाब
बेंगलुरु पिछले 17 सालों में एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। लीग स्टेज में लगातार छह मुकाबले जीतकर एलिमिनेटर में पहुंची आरसीबी से उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस बार बेंगलुरु ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी। हालांकि, राजस्थान ने उनके इस सपने को चकनाचूर कर दिया औ उनका ट्रॉफी जीतने का ख्वाब एक बार फिर अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed