{"_id":"6651f6e2c840d11fa305fa39","slug":"ipl-2024-complete-list-of-ipl-winners-from-2008-to-till-today-runner-ups-player-of-the-tournament-2024-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: साल 2008 से लेकर 2024 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: साल 2008 से लेकर 2024 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?
Mon, 27 May 2024 12:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 27 May 2024 12:47 AM IST
सार
आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं। 2024 सीजन में भी अब तक कई कमाल देखने को मिले हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : amar ujala/IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 अपने अंजाम तक पहुंच गया। रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपॉक में खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में कोलकाता ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। पिछले साल चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसे सीएसके ने पांच विकेट से अपने नाम किया था। हालांकि, पिछले साल प्लेऑफ में पहुंचने वाली कोई भी टीम इस सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। पिछले साल जहां चेन्नई-गुजरात के अलावा मुंबई और लखनऊ पहुंचे थे, वहीं इस साल कोलकाता-हैदराबाद के अलावा राजस्थान-बेंगलुरु ने अंतिम-चार में जगह बनाई थी। आईपीएल दुनियाभर में काफी चर्चित है और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ी इस लीग में खेलने को लेकर उत्सुक रहते हैं। 2024 सीजन में भी कई कमाल देखने को मिले।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : amar ujala/IPL/BCCI
इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2021 तक आठ टीमों के बीच यह लीग खेली जाती थी, लेकिन पिछले तीन सीजन से इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उससे पहले 2010 में भी 10 टीमें खेली थीं। वहीं, 2012 और 2013 में नौ-नौ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक एक बार यह खिताब जीतने में सफल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 2024 में सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने
- फोटो : amar ujala/IPL/BCCI
वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स और पुरानी टीमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। इस साल कोलकाता के चैंपियन बनने के अलावा उनकी टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन को मोस्ट वैलुएबल प्लेयर यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आइए 2008 से लेकर 2024 तक कौन सी टीम ने किसे हराकर यह खिताब जीता, उसके बारे में जानते हैं...
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2008 (राजस्थान रॉयल्स)
2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम बनी थी। दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की अगुआई में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और खिताब जीता था। राजस्थान ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था।

आईपीएल 2009 (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद)
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों हराया था। एडम गिलक्रिस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों हराया था। एडम गिलक्रिस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2010 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में खिताब से चूक गई थी, लेकिन 2010 में टीम ने खिताब अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धोनी के नेृतत्व में चेन्नई ने फाइनल में मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

आईपीएल 2011 (चेन्नई सुपर किंग्स)
एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरे सीजन खिताब अपने नाम किया। 2011 के फाइनल में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। क्रिस गेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2012 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2012 में आईपीएल को एक नया चैंपियन मिला। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवें सीजन को अपने नाम किया। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने फाइनल में चेन्नई को पांच विकेट से हराया था। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2013 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल को 2013 में एक और नया चैंपियन मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 23 रन से हराया। शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
आईपीएल को 2013 में एक और नया चैंपियन मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 23 रन से हराया। शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2014 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर से खिताब जीता। इस बार फिर कप्तान गौतम गंभीर ही थे। फाइनल में कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया था। उस सीजन शानदार फॉर्म में रहे ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आईपीएल 2015 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर चैंपियन बनी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने फिर से फाइनल में चेन्नई को ही हराया। मुंबई इंडियंस ने 41 रन से जीत हासिल की। आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

आईपीएल 2016 (सनराइजर्स हैदराबाद)
आईपीएल का नौवां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में हैदराबा ने साल 2016 में गजब का प्रदर्शन किया। टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ रन से हराया था। ये तीसरा मौका था, जब बैंगलोर की टीम फाइनल में हारी थी। इसके बाद से टीम प्लेऑफ में तो पहुंची है, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

आईपीएल 2017 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराया था। पुणे के बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराया था। पुणे के बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2018 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद वापसी की थी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने जबरदस्त वापसी की और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था। इस सीजन कोलकाता के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

आईपीएल 2019 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन स हराया था और चौथी बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 148 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी थी। केकेआर के आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

आईपीएल 2020 (मुंबई इंडियंस)
कोरोना के कारण आईपीएल 2020 की शुरआत सितंबर में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने यह सीजन अपने नाम किया था। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया था और आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन गई। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

आईपीएल 2021 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। टीम ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। बैंगलोर के हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

आईपीएल 2022 (गुजरात टाइटंस)
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुजरात और राजस्थान के बीच खेला गया। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुजरात और राजस्थान के बीच खेला गया। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
आईपीएल
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 (चेन्नई सुपर किंग्स)
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे सीएसके ने आखिरी गेंद पर पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। शुभमन गिल टूर्नामेंट के मोस्ट वैलुएबल खिलाड़ी यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

आईपीएल 2024 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार खिताब हासिल करने में कामयाब हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम 113 रन पर सिमट गई। कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील नरेन टूर्नामेंट के मोस्ट वैलुएबल खिलाड़ी यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।