{"_id":"66066298b11188bc9f05990f","slug":"ipl-2024-chennai-super-kings-player-ravindra-jadeja-teases-former-captain-ms-dhoni-in-an-promotional-event-2024-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'साक्षी भाभी के बाद मैं पहला व्यक्ति हूं जिसे'... जडेजा ने लिए धोनी के मजे, जानिए क्यों कहा ऐसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'साक्षी भाभी के बाद मैं पहला व्यक्ति हूं जिसे'... जडेजा ने लिए धोनी के मजे, जानिए क्यों कहा ऐसा
Fri, 29 Mar 2024 12:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 29 Mar 2024 12:12 PM IST
सार
कैप्टन कूल के नाम से पहचान बनाने वाले धोनी उस वक्त अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे जब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सीएसके को विपरीत परिस्थितियों में आईपीएल का पांचवां खिताब दिलाया था।
विज्ञापन
धोनी और जडेजा
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर अपने शांत व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और कम ही ऐसे मौके आते हैं जब वह अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। हालांकि पिछले साल आईपीएल के फाइनल मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने मिला जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। कैप्टन कूल के नाम से पहचान बनाने वाले धोनी उस वक्त अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे जब ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने सीएसके को विपरीत परिस्थितियों में आईपीएल का पांचवां खिताब दिलाया था। सीएसके ने आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
अंतिम दो गेंदों पर दिलाई थी जीत
बारिश के कारण सीएसके और गुजरात के बीच पिछले सीजन का फाइनल मुकाबला रिजर्व डे में जाकर खत्म हुआ था। पहले दिन बारिश ने मैच में खलल डाली और मुकाबला नहीं हो सका। रिजर्व डे पर गुजरात की पारी खत्म होने के बाद फिर बारिश हुई और सीएसके की पारी शुरू होने में देरी हुई। 15वें और अंतिम ओवर में सीएसके की टीम मुश्किल स्थिति में दिख रही थी जहां टीम को जीत के लिए दो गेंदों पर 10 रन बनाने थे। क्रीज पर जडेजा मौजूद थे और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैच सीएसके के पक्ष में मोड़ दिया। जडेजा ने फाइनल ओवर फेंकने आए मोहित शर्मा पर छक्का और चौका जड़कर टीम में जीत दिलाई थी। इस अभूतपूर्व जीत के बाद टीम के अन्य साथियों की तरह ही धोनी भी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने खुशी के मारे जडेजा को गोदी में उठा लिया था। यह नजारा देखकर मैदान पर मौजूद सभी लोग चौंक गए थे।

जडेजा ने उस पल को किया याद
एक प्रोमोशनल इवेंट के दौरान उस पल को याद किया गया जब धोनी ने जडेजा को गोदी में उठाया था। जडेजा ने धोनी के मजे लेते हुए कहा कि शायद साक्षी भाभी के बाद वह पहले व्यक्ति होंगे जिन्हें धोनी ने गोदी में उठाया है। जडेजा ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि साक्षी भाभी के बाद मैं पहला व्यक्ति हूं जिसे माही भाई ने उठाया है।' जडेजा की यह बात सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

POV: Thala and 𝙩𝙝𝙚 𝙢𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩 💛🥹#WhistlePodu 🦁@TVSEurogrip pic.twitter.com/Oell4cWTfO
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2024
धोनी ने की जडेजा की सराहना
धोनी ने भी कार्यक्रम के दौरान जडेजा की बल्लेबाजी की सराहना की और कहा कि उन्हें जडेजा पर पूरा भरोसा है क्योंकि उनके पास प्रतिभा है और वह जानते हैं कि लक्ष्य को किस तरह हासिल करना है। धोनी ने कहा, ऐसी स्थिति में भी आपको पता है कि मुझे पूरा भरोसा था क्योंकि सभी जानते हैं जडेजा कितने प्रतिभाशाली हैं और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उनका माइंडसेट कैसा है। लेकिन जो हुआ जरूरी नहीं था कि ऐसा ही होता। वो बहुत यादगार पारी थी। आपको पता ही है अंतिम गेंद से पहले भी उन्होंने कुछ छक्के मारे थे और मुझे लगता है कि वो कठिन शॉट थे। टीवी में देखने में यह आसान लगता है, लेकिन मैं भी बल्लेबाजी करने जाता हूं तो मुझे पता चलता है कि ऐसी स्थिति में छक्का मारना कितना कठिन है। उस समय सभी दबाव में होते हैं। विपक्षी टीम भी जीतना चाहती थी और हम भी विजेता बनना चाहते थे। सभी के लिए यह कठिन काम था। खुशी है कि हम बाजी मारने में सफल रहे और उस वक्त भावनाओं का ज्वार काफी हावी था। जडेजा ने जिस तरह बल्लेबाजी की उसके लिए उनकी सराहना होनी ही चाहिए।

17वें सीजन से पहले कप्तानी छोड़ी
सभी को उम्मीद थी कि धोनी एक बार फिर अपनी कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे, लेकिन आईपीएल का 17वां सीजन शुरू होने से पहले ही उन्होंने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी थी। माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल के मौजूदा सीजन के बाद इस टूर्नामेंट को भी अलविदा कह देंगे। सीएसके ने गायकवाड़ की अगुआई में इस सीजन की शुरुआत दो मैचों में दो जीत के साथ की है।