फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: BCCI imposed fine on shimron hetmyer for violating the code of conduct of ipl in rr vs srh match

IPL 2024: हार के बाद राजस्थान के इस खिलाड़ी पर चला बीसीसीआई का चाबुक, आचार संहिता उल्लंघन के चलते मिली यह सजा

Sat, 25 May 2024 08:54 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 May 2024 08:54 AM IST
सार

चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बना सकी।

विज्ञापन
IPL 2024: BCCI imposed fine on shimron hetmyer for violating the code of conduct of ipl in rr vs srh match
शिमरोन हेटमायर - फोटो : IPL

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद राजस्थान रॉयल्स का सफर आईपीएल 2024 में समाप्त हो गया। शुक्रवार को क्वालिफायर-2 में हैदराबाद ने राजस्थान को 36 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मैच के बाद बीसीसीआई ने राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर जुर्माना ठोका। उन पर आईपीएल की आचार संहिता उल्लंघन के चलते कार्रवाई की गई है
विज्ञापन

। 

IPL 2024: BCCI imposed fine on shimron hetmyer for violating the code of conduct of ipl in rr vs srh match
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
छह साल बाद हैदराबाद पहुंची फाइनल में
चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बना सकी। हैदराबाद की टीम ने 2018 के बाद कभी खिताबी मैच में प्रवेश नहीं किया था और अब छह साल बाद वह फाइनल खेलने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: BCCI imposed fine on shimron hetmyer for violating the code of conduct of ipl in rr vs srh match
शिमरोन हेटमायर - फोटो : IPL
हैटमायर पर गिरी गाज
मैच के बाद बीसीसीआई ने शिमरोन हेटमायर पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया। हालांकि, बोर्ड की तरफ से अब तक उनकी गलती स्पष्ट नहीं की गई है। वहीं, बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राजस्थान के बल्लेबाज ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। 

बीसीसीआई ने कहा, "राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर पर 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के क्वालीफायर 2 के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।"
विज्ञापन

IPL 2024: BCCI imposed fine on shimron hetmyer for violating the code of conduct of ipl in rr vs srh match
शिमरोन हेटमायर - फोटो : IPL
हैदराबाद के खिलाफ नहीं चला हेटमायर का बल्ला
हैदराबाद के खिलाफ खेले गए अहम मुकाबले में 27 वर्षीय बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। हेटमायर ने 10 गेंदों में सिर्फ चार रन बनाए। उनके खराब प्रदर्शन की वजह से राजस्थान को अहम मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। बीसीसीआई ने आगे कहा, "हेटमायर ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध किया। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की मंजूरी स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed