फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Ayush and Arshad had 73 runs partnerhip in lsg vs dc match, made a big record

IPL 2024: आयुष और अर्शद ने किया बड़ा कारनामा, अर्धशतकीय साझेदारी के साथ LSG को संकट से उबारा, बनाया रिकॉर्ड

Fri, 12 Apr 2024 11:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 12 Apr 2024 11:50 PM IST
सार

आईपीएल के इतिहास में आज तक आठवें विकेट के लिए इतनी बड़ी साझेदारी नहीं हुई। आयुष बडोनी और अर्शद खान ने 73 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ टीम का स्कोर 166 रनों तक पहुंचा दिया। इस दमदार पारी के दौरान बडोनी ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, अर्शद ने 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। 

विज्ञापन
IPL 2024: Ayush and Arshad had 73 runs partnerhip in lsg vs dc match, made a big record
आयुष बडोनी-अर्शद खान - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के 25वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। इस मैच में कप्तान राहुल, आयुष बडोनी और अर्शद खान के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कमाल नहीं दिखा पाया। टीम ने 94 रन के स्कोर पर सात विकेट खो दिए। ऐसे में लखनऊ को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी जो आयुष और अर्शद ने पूरी की। दोनों के बीच आठवें विकेट के लिए 73 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इसी के साथ दोनों ने बड़ा कारनामा कर दिया। 
विज्ञापन


आयुष और अर्शद जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर पहुंचे तब टीम संघर्ष कर रही थी। दिल्ली के गेंदबाज लखनऊ के खिलाफ आग उगल रहे थे। माना जा रहा था कि इस मैच में लखनऊ 120 रनों से ज्यादा का स्कोर नहीं तैयार कर पाएगी। हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों ने सभी कयासों को अपने दमदार प्रदर्शन से गलत साबित कर दिया। दोनों ने 42 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ दोनों ने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। 
विज्ञापन


बडोनी-अर्शद ने बनाया रिकॉर्ड
आईपीएल के इतिहास में आज तक आठवें विकेट के लिए इतनी बड़ी साझेदारी नहीं हुई। आयुष बडोनी और अर्शद खान ने 73 रनों की नाबाद साझेदारी के साथ टीम का स्कोर 166 रनों तक पहुंचा दिया। इस दमदार पारी के दौरान बडोनी ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, अर्शद ने 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली ने दर्ज की दूसरी जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को विकेट से हराकर उनके जीत के रथ को रोक दिया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर 170 रन बनाए और इस सीजन की दूसरी जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed