फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 List of Most Expensive Players in IPL History Mitchell Starc Pat Cummins Sam Curran Cameron Green

IPL 2024: कमिंस-स्टार्क ने दो घंटे में तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखें नीलामी इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर्स की लिस्ट

Tue, 19 Dec 2023 04:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Dec 2023 04:18 PM IST
सार

कमिंस इस साल आईपीएल में वापसी के लिए तैयार थे। कमिंस ने कहा था कि 2024 आईपीएल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आदर्श होगा, जो आईपीएल फाइनल के कुछ दिन बाद शुरू होगा।

विज्ञापन
IPL 2024 List of Most Expensive Players in IPL History Mitchell Starc Pat Cummins Sam Curran Cameron Green
आईपीएल 2024 नीलामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर आईपीएल की नीलामी में पैसों की बारिश हो गई। दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को नीलामी में कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद करीब दो घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया के ही तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑक्शन में आए और उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। दोनों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार हुआ। वह भी एक साथ दो खिलाड़ियों पर।
विज्ञापन


कमिंस ने जहां नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ा था, वहीं दो घंटे में स्टार्क ने कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। यहां तक कि फ्रेंचाइजी द्वारा रिटेन किए गए किसी आदर्श खिलाड़ियों की सैलरी भी 20 करोड़ से ज्यादा नहीं है। 
विज्ञापन

स्टार्क के लिए चार टीमों के बीच हुई लड़ाई

IPL 2024 List of Most Expensive Players in IPL History Mitchell Starc Pat Cummins Sam Curran Cameron Green
पोलार्ड बनाम स्टार्क - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू में स्टार्क को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगाई गई। मुंबई ने आठ करोड़ रुपये के बाद खुद को पीछे खींच लिया। दिल्ली ने हार नहीं मानी। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की एंट्री हुई और उन्होंने सीधे स्टार्क के लिए सबसे पहले बोली 9.8 करोड़ रुपये की लगाई। फिर गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये की पहली बोली के साथ इस जंग में एंट्री की। फिर गुजरात और कोलकाता के बीच यह लड़ाई बढ़ती गई। कुछ ही देर में यह बोली 20.5 करोड़ (कमिंस के रिकॉर्ड) के पार पहुंच गई। आखिरी में वैंकी मैसूर और गौतम गंभीर की केकेआर ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

स्टार्क की आठ साल बाद आईपीएल में जबरदस्त वापसी
स्टार्क आठ साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे है। पिछली बार वह 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। उन्होंने क्या जबरदस्त वापसी की है। स्टार्क ने आईपीएल में 2014 और 2015 सीजन में खेला था। उन्होंने इस लीग में अब तक 27 मैचों में 34 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.17 का रहा है। ओवरऑल 121 टी20 मैचों में इस 33 साल के गेंदबाज ने 170 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 7.45 का रहा है। 

कमिंस के लिए इन टीमों के बीच लगी बोली

आरसीबी के आने से पहले कमिंस के लिए सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगाने की जंग चल रही थी। कुछ ही समय बाद, एसआरएच भी इसमें शामिल हो गया। आरसीबी और एसआरएच के बीच इसके बाद जमकर बोली लगाने की जंग देखने को मिली जिससे कमरे में मौजूद लोग खुश हो गए। एसआरएच पीछे नहीं हटी और आखिर में कमिंस को खरीद लिया। सनराइजर्स ने नीलामी में अब तक कमिंस, ट्रेविस हेड और वानिंदु हसरंगा जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी खरीदे हैं।
विज्ञापन

पहले इन टीमों का हिस्सा रहे कमिंस

IPL 2024 List of Most Expensive Players in IPL History Mitchell Starc Pat Cummins Sam Curran Cameron Green
पैट कमिंस - फोटो : अमर उजाला।
यह तेज गेंदबाज इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुका है। केकेआर ने उन्हें 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदा था। कमिंस को दो सीजन बाद फ्रेंचाइजी ने 7.25 करोड़ रुपये में वापस खरीदा और फिर रिलीज कर दिया।

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक

कमिंस का 2022 में केकेआर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंद में लगाया गया अर्धशतक आईपीएल में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। आईपीएल में 42 मैचों में कमिंस ने 8.54 की इकोनॉमी रेट से 45 विकेट लिए हैं और साथ ही 359 रन भी बनाए हैं। कमिंस ने जून में ऑस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब दिलाया, इसके बाद इंग्लैंड में एशेज बरकरार रखी और फिर भारत को घरेलू सरजमीं पर हराकर वनडे विश्व कप जीता।

कमिंस ने आईपीएल खेलने की जताई थी इच्छा

IPL 2024 List of Most Expensive Players in IPL History Mitchell Starc Pat Cummins Sam Curran Cameron Green
आईपीएल नीलामी - फोटो : सोशल मीडिया
कमिंस और स्टार्क दोनों इस साल आईपीएल में वापसी के लिए तैयार थे। दोनों ने वनडे विश्व कप 2023 जीतने के बाद कहा था कि 2024 आईपीएल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आदर्श होगा, जो आईपीएल फाइनल के कुछ दिन बाद शुरू होगा। आईपीएल टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए सबसे बढ़िया माध्यम होगा।

हम आपको आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं...
 
खिलाड़ी टीम कितने में खरीदा
(करोड़ रु में)
साल
मिचेल स्टार्क कोलकाता नाइटराइडर्स 24.75 2024
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद 20.50 2024
सैम करन पंजाब किंग्स 18.50 2023
कैमरन ग्रीन मुंबई इंडियंस 17.50 2023
बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स 16.25 2023
क्रिस मॉरिस राजस्थान रॉयल्स 16.25 2021
निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जाएंट्स 16.00 2023
युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स 16.00 2015
पैट कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स 15.50 2020
ईशान किशन मुंबई इंडियंस 15.25 2022
काइल जेमीसन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 15.00 2021
बेन स्टोक्स राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 14.50 2017
Note:अब ट्रेड से कैमरन ग्रीन RCB में जा चुके हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed