फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Auction on 19th december in Dubai, 10 franchises have a total of 77 slots to fill Know IPL Team Purse

IPL 2024 Auction: पहली बार विदेश में होगा ऑक्शन, आईपीएल ने शहर के नाम का किया एलान, जानें किसके पास कितनी रकम

Sun, 03 Dec 2023 12:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Dec 2023 12:03 PM IST
सार

10 फ्रेंचाइजियों को कुल 77 स्थान भरने हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। हाल ही में हुए विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में दिखे स्टार्क, हेड और रविंद्र पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 Auction on 19th december in Dubai, 10 franchises have a total of 77 slots to fill Know IPL Team Purse
रचिन रवींद्र, स्टार्क, नबी और शार्दुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए जगह का एलान कर दिया गया है। रविवार को आईपीएल ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें एक बिल्डिंग पर नीलामी की तारीख और शहर के एलान का लाइट शो किया गया। पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। आईपीएल ने घोषणा करते हुए कहा कि नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। इससे पहले 26 नवंबर को सभी 10 टीमों ने रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी। 
विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण और बड़े खिलाड़ी नीलामी में

ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप विजेता टीम के सात खिलाड़ी पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ, जोश इंगलिस और शॉन एबॉट उन 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 2024 आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी में हिस्सा लेंगे। विश्व कप में 106 के स्ट्राइक रेट से 578 रन बनाने और पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है।
विज्ञापन

कोएट्जी पर रहेंगी नजरें

IPL 2024 Auction on 19th december in Dubai, 10 franchises have a total of 77 slots to fill Know IPL Team Purse
हैरी ब्रूक - फोटो : IPL/BCCI
सबसे अधिक बेस प्राइस की लिस्ट में कई देशों के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी शामिल हैं, जो विश्व कप में अपनी टीम से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिलीज किए गए बल्लेबाज हैरी ब्रूक, आरसीबी द्वारा रिलीज किए गए हर्षल पटेल, केकेआर से रिलीज होने वाले शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव और आरसीबी से रिलीज हुए केदार जाधव जैसे महत्वपूर्ण नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

10 फ्रेंचाइजी के पास 77 स्लॉट

10 फ्रेंचाइजियों को कुल 77 स्थान भरने हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। हाल ही में हुए विश्व कप में बेहतरीन फॉर्म में दिखे स्टार्क, हेड और रविंद्र पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं। अगर स्टार्क को खरीदा जाता है तो वह आठ साल बाद आईपीएल में वापसी करेंगे, उन्होंने आखिरी बार आरसीबी के लिए 2015 सत्र खेला था। उन्होंने 2018 की नीलामी में प्रवेश किया, जहां उन्हें केकेआर द्वारा 9.4 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन चोट के कारण सीजन से बाहर हो गए। स्टार्क हालांकि इस बार आईपीएल का इस्तेमाल जून में होने वाले 2024 टी20 विश्व कप की तैयारी के रूप में देख रहे हैं।

आईपीएल फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी

IPL 2024 Auction on 19th december in Dubai, 10 franchises have a total of 77 slots to fill Know IPL Team Purse
2023 की आईपीएल ट्रॉफी के साथ चेन्नई की टीम - फोटो : IPL/BCCI
शुक्रवार को आईपीएल ने सभी फ्रेंचाइजी के साथ 1166 खिलाड़ियों की लंबी सूची साझा की, जिन्होंने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, अंतिम पूल काफी छोटा होगा जब टीमें उन खिलाड़ियों के नाम आईपीएल को सौंप देंगी जिनमें वे दिलचस्पी रखती हैं। इस लंबी सूची में एसोसिएट देशों के 45 खिलाड़ी, 909 अनकैप्ड (दुनिया से) और 18 कैप्ड (भारतीय) खिलाड़ी हैं। 909 अनकैप्ड में 812 भारतीय खिलाड़ी हैं।

शाहरुख खान पर लग सकती है बड़ी बोली

IPL 2023: मैंने बराड़ को कहा...ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच जिताने के बाद  बोले शाहरुख खान

हर्षल, वानिंदु हसरंगा, ब्रूक, ठाकुर के अलावा अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज शाहरुख खान को एक बार फिर एक से अधिक फ्रेंचाइजी द्वारा बोली लगाए जाने की उम्मीद होगी। हर्षल और हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स ने बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में उनके कमजोर प्रदर्शन के कारण रिलीज कर दिया। ब्रुक को सनराइजर्स ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह पिछले आईपीएल में शतक जड़ने के अलावा कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे जिससे सनराइजर्स को उनको टीम में रखने पर फिर से विचार करना पड़ा और अंत में रिलीज कर दिया।

शार्दुल का क्या होगा?

शार्दुल को भी दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी से पहले 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह 10 मैचों में लगभग 11 की इकॉनमी और 31.42 की औसत से सिर्फ सात विकेट ले पाए। शार्दुल बल्ले से भी कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और 10 पारियों में 113 रन बनाए। तमिलनाडु के लिए खेलने वाले शाहरुख ने 2021 में आईपीएल में डेब्यू किया था जब पंजाब ने उन्हें 5.25 करोड़ में खरीदा था। एक साल बाद उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था, लेकिन 2022 के मेगा ऑक्शन में पंजाब ने नौ करोड़ देकर उन्हें वापस से खरीदा। हालांकि, अब तक सिर्फ एक बार प्लेयर ऑफ द मैच जीत सके इस खिलाड़ी को पंजाब ने रिलीज कर दिया। शाहरुख ने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा है और वह चाहते हैं कि उनकी होमटाउन फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें खरीदने में दिलचस्पी ले।

मिनी ऑक्शन में कुछ महत्वपूर्ण खिलाड़ी

IPL 2024 Auction on 19th december in Dubai, 10 franchises have a total of 77 slots to fill Know IPL Team Purse
स्टोक्स, आर्चर, हार्दिक और हर्षल - फोटो : सोशल मीडिया
दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले बड़े खिलाड़ी: हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केदार जाधव, मुजीब उर रहमान, शॉन एबॉट, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल स्टार्क, स्टीव स्मिथ, मुस्ताफिजुर रहमान, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, डेविड विली, क्रिस वोक्स, लोकी फर्ग्यूसन, गेराल्ड कोएट्जी, राइली रूसो, रासी वान डर डुसेन, एंजेलो मैथ्यूज।

1.5 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले बड़े खिलाड़ी: मोहम्मद नबी, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस लिन, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, डेनियल वोरल, टॉम करन, मर्चेंट डी लांगे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, फिल सॉल्ट, कोरी एंडरसन, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, टिम साउदी, कॉलिन इंग्राम, वानिंदु हसरंगा, जेसन होल्डर, शेरफेन रदरफोर्ड।

1 करोड़ रुपए की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी: एश्टन एगर, राइली मेरिडिथ, डी आर्सी शॉर्ट, एश्टन टर्नर, गस एटकिंसन, सैम बिलिंग्स, माइकल ब्रेसवेल, मार्टिन गुप्टिल, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, अल्जारी जोसेफ, रोवमन पॉवेल, डेविड वीज।

किस टीम का क्या हाल
टीम खर्च किए
(करोड़ रु. में)
पर्स में शेष राशि
(करोड़ रु. में)
कुल
स्लॉट बचे
विदेशियों के
लिए स्लॉट बचे
CSK 68.6 31.4 6 3
DC 71.05 28.95 9 4
GT 61.85 38.15 8 2
KKR 67.3 32.7 12 4
LSG 86.85 13.15 6 2
MI 82.25 17.75 8 4
PBKS 70.9 29.1 8 2
RCB 76.75 23.25 6 3
RR 85.5 14.5 8 3
SRH 66 34 6 3
कुल 737.05 262.95 77 30
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed