फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024 after loosing three matches mi captain hardik pandya became sad ambati rayudu supports

IPL 2024: तीन मैचों में मिली हार से टूटा हार्दिक का दिल तो MI के इस सितारे ने ऐसे बढ़ाया हौसला, देखें वीडियो

Wed, 03 Apr 2024 01:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 03 Apr 2024 01:36 PM IST
सार

राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या उदास हो गए जिसके बाद अंबाती रायडू ने उन्हें सहारा दिया। दोनों खिलाड़ियों को आपस में बात करते देखा गया। इस दौरान रायडू ने अपना हाथ उनके कंधे पर रखा और उनका हौसला बढ़ाया। मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर साझा किया है।

विज्ञापन
ipl 2024 after loosing three matches mi captain hardik pandya became sad ambati rayudu supports
अंबाती रायडू-हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

विस्तार

आईपीएल का 17वां सीजन हार्दिक पांड्या के लिए अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है जिसकी वजह से कप्तान पांड्या को फैंस की नाराजगी का शिकार होना पड़ रहा है। सोमवार को राजस्थान के खिलाफ मैच में मिली हार के बाद स्टार ऑलराउंडर का दिल टूट गया और वह डगआउट में अकेले बैठे नजर आए। इस दौरान मुंबई के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू को उनका हौसला बढ़ाते देखा गया। 
विज्ञापन


हार्दिक को झेलनी पड़ रही है फैंस की नाराजगी
हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 17वां सीजन अब तक बुरी यादों वाला रहा है और उन्हें इस दौरान फैंस की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। स्टेडियम में उन्हें लगातार दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ वानखेड़े स्टेडियम पर भी देखने मिला जो मुंबई का होम ग्राउंड है। मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन पहली बार खेलने उतरी, लेकिन टीम के नए कप्तान हार्दिक को यहां भी हूटिंग का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रायडू ने इस तरह बढ़ाया कप्तान का हौसला
राजस्थान के खिलाफ मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या उदास हो गए जिसके बाद अंबाती रायडू ने उन्हें सहारा दिया। दोनों खिलाड़ियों को आपस में बात करते देखा गया। इस दौरान रायडू ने अपना हाथ उनके कंधे पर रखा और उनका हौसला बढ़ाया। मुंबई इंडियंस ने इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके साथ टीम ने कैप्शन में लिखा, 'हम क्यों गिर गए? ताकि हम खुद को उठाना सीख सकें।'


राजस्थान के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे मुंबई के बल्लेबाज
राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी, लेकिन टीम के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। टीम ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के विकेट गंवाए और फिर डेवाल्ड ब्रेविस और इशान किशन भी सस्ते में आउट हो गए। हालांकि हार्दिक और तिलक वर्मा ने कुछ सधी हुई पारियां खेली जिससे मुंबई की टीम 125 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। जवाब में राजस्थान ने 27 गेंद शेष रहते 127 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस ने इस तरह हार की हैट्रिक लगाई और वह अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed