{"_id":"65f6cefe1e822f13b50ad81f","slug":"ipl-2024-a-few-days-before-the-ipl-mumbai-indians-got-a-big-blow-this-sri-lankan-player-got-injured-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: आईपीएल से चंद दिनों पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, यह श्रीलंकाई खिलाड़ी हुआ चोटिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: आईपीएल से चंद दिनों पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, यह श्रीलंकाई खिलाड़ी हुआ चोटिल
Sun, 17 Mar 2024 04:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Mar 2024 04:40 PM IST
सार
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत होने में अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं और सभी टीमों ने इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। आईपीएल 2024 के पहले मैच में 22 मार्च को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के साथ चेपॉक स्टेडियम में होगा। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुआई में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी, लेकिन उससे पहले ही उसे बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं और उनका आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में बाहर रहना तय माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस को अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है।
मदुशंका बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने 6.4 ओवर के अपने स्पैल में 30 रन देकर दो विकेट लिए थे। उन्होंने पहले ओवर में लिटन दास को चलता किया और फिर पहले पावरप्ले के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो को आउट किया। हालांकि, इसके बाद वह चोटिल हो गए और फिर गेंदबाजी नहीं कर सके। श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि एमआरआई स्कैन से हैमस्ट्रिंग चोट की पुष्टि हुई है। मदुशंका इस कारण शुरुआती दो मैच से बाहर रह सकते हैं और यह देखना होगा कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक अप्रैल को होने वाले मैच के लिए भी उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं।
श्रीलंका टीम के मैनेजर महिंदा हालांगोडा ने कहा, हमें रविवार को मदुशंका के चोटिल होने की रिपोर्ट मिली और यह छोटी टीयर जैसी दिख रही है। हम अभी यकीन से नहीं कह सकते कि वह कितने दिन में ठीक होंगे। जब वह श्रीलंका आएंगे और मेडिकल टीम उन्हें हाई परफॉर्मेंस सेंटर लाएगी तो हमें उन्हें फिर से देखना होगा।
विज्ञापन
मदुशंका को मुंबई ने 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा था
मदुशंका और नुवान तुषारा उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार अपनी टीम में शामिल किया था। मुंबई ने आईपीएल 2024 के लिए दिसंबर 2023 में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में मदुशंका को 4.6 करोड रुपये देकर अपनी टीम में लिया था। मदुशंका जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडोर्फ और गेराल्ड कोएट्जे के साथ मुंबई की तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा हैं।
चोट से उबर रहे हैं कोएट्जे
मदुशंका के चोटिल होना जहां मुंबई के लिए झटका है, वहीं उसके लिए एक खुशखबरी यह है कि गेराल्ड कोएट्जे ग्रोइन चोट से उबर रहे हैं और मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। कोएट्जे आखिरी बार भारत के विरुद्ध पिछले साल सेंचुरियन में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेले थे।