फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Why Suryakumar Yadav Remained Mumbai Indians Captain Despite Rohit Sharma As Impact Player

IPL 2023: रोहित शर्मा के बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर उतरने के बाद भी सूर्यकुमार ही क्यों रहे कप्तान? जानें

Mon, 17 Apr 2023 10:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Apr 2023 10:27 AM IST
सार

टॉस के समय सूर्यकुमार ने बताया था कि रोहित पेट में कुछ परेशानी की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, उन्हें संभावित पांच इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया था। बाद में उन्हें बल्लेबाजी करते हुए आता देखकर हर कोई चौंक गया था।

विज्ञापन
IPL 2023: Why Suryakumar Yadav Remained Mumbai Indians Captain Despite Rohit Sharma As Impact Player
रोहित शर्मा और कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस मैच में मुंबई ने सबको चौंकाते हुए रोहित शर्मा को आराम दिया। सूर्यकुमार यादव को बतौर कप्तान टॉस के लिए भेजा गया। मुंबई ने पहले गेंदबाजी की थी और सूर्यकुमार ही बतौर कप्तान फैसला लेते रहे। हालांकि, बल्लेबाजी के वक्त रोहित शर्मा इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बैटिंग करने आए। हालांकि, इसके बावजूद भी सूर्यकुमार ही टीम के कप्तान रहे। 
विज्ञापन

टॉस के समय सूर्यकुमार ने बताया था कि रोहित पेट में कुछ परेशानी की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, उन्हें संभावित पांच इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया था। बाद में उन्हें बल्लेबाजी करते हुए आता देखकर हर कोई चौंक गया था। बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 13 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। उन्हें सुयश शर्मा ने आउट किया। मुंबई ने पांच विकेट से मैच अपने नाम किया। टीम ने 186 रन के लक्ष्य को 17.4 ओवर में हासिल कर लिया। मैच के बाद रोहित की जगह सूर्यकुमार ही बतौर कप्तान बोलने आए।

Rohit Sharma out from MI squad against KKR in IPL, Suryakumar Yadav  explains WHY | Mint
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा क्यों हुआ कि रोहित के रहते सूर्यकुमार ने कप्तानी की?
बीसीसीआई ने इस साल आईपीएल में जो इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया है, उसके मुताबकि एक सब्सटिट्यूट प्लेयर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तो कर सकता है, लेकिन वह कप्तान नहीं रह सकता। रोहित मुंबई के नियमित कप्तान तो हैं, लेकिन टॉस के वक्त सूर्यकुमार आए थे। ऐसे में उस खास मैच में सूर्यकुमार ही कप्तान की भूमिका में दिखे। रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के तहत कप्तानी नहीं कर सकते थे। 
विज्ञापन

प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सूर्यकुमार ने कहा- हमने डगआउट में खिलाड़ियों से बातचीत की थी। हमें बस पिछले गेम की लय को बरकरार रखना था और लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे खेल खत्म करना अच्छा लगता है, लेकिन जिस तरह से चीजें हुईं उससे बहुत खुश हूं। दोपहर में मुझे लगा कि विकेट थोड़ा सूखा है, लेकिन जिस तरह से हमारे खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी की वह शानदार था। वानखेड़े में 180-190 का स्कोर चेज करने योग्य है और ईशान ने हमें अच्छी शुरुआत दी। मैंने छह-सात गेंदों तक अपना समय लिया और फिर मैंने सोचा कि अब मेरी नजर जम चुकी है तो मैंने शॉट खेले।

मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए थे। वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों में 104 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और नौ छक्के लगाए। जवाब में मुंबई ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 25 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 43 रन और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। अब मुंबई का सामना 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed