फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Virat Kohli praises Shubman Gill Maiden IPL century; Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad

IPL 2023: 'जाओ और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करो...', शुभमन गिल के शतक पर कोहली की प्रतिक्रिया ने जीता फैंस का दिल

Tue, 16 May 2023 01:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 May 2023 01:48 PM IST
सार

कोहली, जो कि आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज के जरिये शुभमन को एक तरह से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया।

विज्ञापन
IPL 2023: Virat Kohli praises Shubman Gill Maiden IPL century; Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 16वें सीजन में सोमवार को गुजरात टाइटंस के विस्फोटक ओपनर शुभमन गिल ने शतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक रहा। शुभमन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद में 58 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों ने इस पारी के लिए शुभमन की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर इस भारतीय ओपनर के लिए प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। मौजूदा समय के बेस्ट बैटर विराट कोहली ने भी शुभमन की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुजरात टाइटंस के ओपनर के लिए मैसेज लिखा और साथ ही यह भी बताया कि शुभमन से वह काफी प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन

कोहली ने दिया यह मैसेज

कोहली, जो कि आईपीएल के इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज के जरिये शुभमन को एक तरह से अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। कोहली ने लिखा- एक तरफ क्षमता होती है और फिर एक तरफ गिल हैं। आप आगे बढ़ें और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करें। भगवान आपका भला करे। कोहली ने इस पोस्ट के जरिये शुभमन को अगली पीढ़ी के लिए एक रोल मॉडल बनने का प्रोत्साहन दिया है, जैसा कि उन्होंने खुद भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई वर्षों तक किया है।

j19rn8k8
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीजन शुभमन गिल का शानदार फॉर्म

शुभमन इस सीजन आईपीएल में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 मैचों में 48 की औसत और 146.19 के स्ट्राइक रेट से 576 रन बनाए हैं। इस दौरान शुभमन ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाया है। ओवरऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 87 मैचों में 34.87 की औसत और 129.57 के स्ट्राइक रेट से 2476 रन बनाए हैं। भारत के लिए शुभमन ने 15 टेस्ट, 24 वनडे और छह टी20 खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 34.23 की औसत से 890 रन, वनडे में 65.55 की औसत से 1311 रन और टी20 में 40.4 की औसत से 202 रन बनाए हैं। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक हैं। वनडे में शुभमन दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।
विज्ञापन

गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से हराया था

आईपीएल 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। गुजरात के पास 13 मैच के बाद 18 अंक हैं। यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। वहीं, हार के साथ हैदराबाद के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद हो गए हैं। इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम नौ विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

Shubman Gill Equals Virat Kohli's Rare Feat With a Magnificent Century  Against Zimbabwe

गुजरात के लिए बल्ले के साथ शुभमन गिल ने 101 रन बनाए। वहीं, साई सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए। मार्को यानसेन, फजलहक फारुकी और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला। हैदराबाद के लिए क्लासेन ने 64 और भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए शमी और मोहित शर्मा ने चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed