फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Sunil Gavaskar On Decision To Take MS Dhoni Autograph during lap of honour in Chepauk CSK

IPL 2023: 'जैसे ही मैंने सुना कि धोनी...' महान सुनील गावस्कर ने माही के ऑटोग्राफ के पीछे की कहानी बताई, जानें

Tue, 16 May 2023 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 May 2023 08:57 AM IST
सार

लैप ऑफ ऑनर के दौरान गावस्कर दौड़ते हुए धोनी के पास पहुंचे थे और उनसे ऑटोग्राफ मांगा था। इसके बाद धोनी ने गावस्कर को उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया था और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया था।

विज्ञापन
IPL 2023: Sunil Gavaskar On Decision To Take MS Dhoni Autograph during lap of honour in Chepauk CSK
गावस्कर की शर्ट पर ऑटोग्राफ देते धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 के लीग राउंड के अपने आखिरी घरेलू मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत पूरी टीम ने चेन्नई के फैंस के सामने चेपक स्टेडियम में लैप ऑफ ऑनर किया।
विज्ञापन


इस लैप ऑफ ऑनर के बीच महान सुनील गावस्कर और धोनी से जुड़ी एक घटना ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया। दरअसल, लैप ऑफ ऑनर के दौरान गावस्कर दौड़ते हुए धोनी के पास पहुंचे थे और उनसे ऑटोग्राफ मांगा था। इसके बाद धोनी ने गावस्कर को उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया था और दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया था। अब गावस्कर ने इस पूरी घटना के पीछे की कहानी बताई है।
विज्ञापन

गावस्कर ने क्या कहा?

गावस्कर ने खुलासा किया कि वह इसके लिए तैयार नहीं थे और सारे फैसले उन्होंने अचानक लिए थे। गावस्कर ने  कहा- जैसे ही मैंने सुना कि चेन्नई की टीम लैप ऑफ ऑनर करने जा रही है (चेपक स्टेडियम के चारों ओर एक चक्कर लगाने) मैंने एक पेन उधार लिया। इसलिए, मैंने इस पेन को भी अपने पास रखा है। धोनी का बहुत-बहुत धन्यवाद। कौन उनसे प्यार नहीं करता? उन्होंने वर्षों से भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, वह आश्चर्यजनक है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह एक रोल मॉडल रहे हैं। भारत में बहुत सारे युवा हैं जो उनकी ओर देखते हैं। जिस तरह से धोनी ने खुद को इतने वर्षों तक संभाला है वह बिल्कुल शानदार है।
विज्ञापन

CSK vs KKR मैच में क्या हुआ?
रविवार को चेन्नई को अपने आखिरी होम लीग राउंड मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीएसके को छह विकेट से हरा दिया। रिंकू सिंह और नितीश राणा के अर्धशतकों की बदौलत केकेआर ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके को 6 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 144 रन बनाए थे। शिवम दुबे ने 34 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।

वहीं, डेवोन कॉनवे ने 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में कोलकाता की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। रिंकू सिंह ने 43 गेंदों में 54 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान नीतीश राणा 44 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के साथ ही कोलकाता के पास 13 मैच में 12 अंक हो गए हैं और यह टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, हार के बावजूद चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को अपना आखिरी मैच जीतना होगा या किस्मत के सहारे की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed