फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Sourav Ganguly Brutally Honest Verdict On Delhi capitals first win dc vs kkr

IPL 2023: दिल्ली की पहली जीत से भी खुश नहीं सौरव गांगुली! पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे और मार्श को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 21 Apr 2023 11:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 21 Apr 2023 11:02 AM IST
सार

आईपीएल 2023 में अपने पहले अंक को हासिल करने के दबाव ने न केवल खिलाड़ी बल्कि प्रबंधन को भी प्रभावित किया। गांगुली के लिए यह टेस्ट मैच में पहला रन बनाने जैसा था।

विज्ञापन
IPL 2023 Sourav Ganguly Brutally Honest Verdict On Delhi capitals first win dc vs kkr
सौरव गांगुली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार (20 अप्रैल) को अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की। दिल्ली ने कोलकाता नाइटराइडर्स को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर सौरव गांगुली खुश नहीं हैं। उन्होंने टीम के बल्लेबाजों की क्लास लगाई। गांगुली ने कहा कि हम इस मैच में भाग्यशाली रहे।
विज्ञापन


मैच के बाद सौरव गांगुली ने कहा, ''आज हमारे साथ किस्मत थी। हमने इस सीजन से पहले भी अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन समस्या बल्लेबाजी है। हमें वापस जाने और अपने आप को देखने की जरूरत है। हमें यह देखने की जरूरत है कि बेहतर कैसे हो सकते हैं। स्पिनरों ने अच्छी गेंदबाजी की। मुझे पता है कि हमने अच्छा नहीं खेला है और हमें बेहतर बल्लेबाजी करने का तरीका खोजने की जरूरत है।''
विज्ञापन


गांगुली को खिलाड़ियों के फॉर्म में वापस लौटने की उम्मीद
गांगुली ने आगे कहा, ''हम लड़कों के साथ कड़ी मेहनत करेंगे और उन्हें फॉर्म में वापस लाएंगे। चाहे वह पृथ्वी शॉ हो, मनीष पांडे, या मिचेल मार्श। वे काफी समय तक अपनी-अपनी टीमों के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। हमारे पास कल एक दिन का अवकाश है। फिर हम हैदराबाद के लिए उड़ान भरेंगे। उम्मीद है कि वहां बल्लेबाजी के लिए अच्छा विकेट होगा, जैसा कि आमतौर पर होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


'टेस्ट में पहला रन बनाने जैसा'
आईपीएल 2023 में अपने पहले अंक को हासिल करने के दबाव ने न केवल खिलाड़ी बल्कि प्रबंधन को भी प्रभावित किया। गांगुली के लिए यह टेस्ट मैच में पहला रन बनाने जैसा था। गांगुली ने कहा, ''मैं वहां डगआउट में बैठा था और सोच रहा था कि यह मेरा पहला टेस्ट रन होने जैसा है।''


मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 127 रन बनाए थे। जेसन रॉय ने 39 गेंदों में 43 रन और आंद्रे रसेल ने 31 गेंदों में 38 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में दिल्ली की टीम एक वक्त आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी। डेविड वॉर्नर 57 रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद लगातार नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और कोलकाता ने मैच में वापसी की। आखिर में दिल्ली को छह गेंदों में सात रन की जरूरत थी। अक्षर पटेल ने जीत दिला दी। अक्षर ने 22 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, ललित यादव चार रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed