{"_id":"64724065cb20c7f8ab00aaaa","slug":"ipl-2023-shubman-gill-revealed-the-secret-of-batting-after-scoring-a-century-gujrat-titans-vs-mumbai-indians-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: शतक लगाने के बाद शुभमन गिल ने खोला बल्लेबाजी का राज, कहा- तकनीकी बदलाव का फायदा मिला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: शतक लगाने के बाद शुभमन गिल ने खोला बल्लेबाजी का राज, कहा- तकनीकी बदलाव का फायदा मिला
Sat, 27 May 2023 11:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 27 May 2023 11:09 PM IST
सार
आईपीएल से पहले स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना झेलने वाले शुभमन गिल ने आईपीएल के 16वें सत्र में तीन शतक समेत 851 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' हासिल कर ली है। उनके 60 गेंद में 129 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के बाद और न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज से पहले उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में कुछ तकनीकी बदलाव किए जिसका फायदा मिला। गिल को 2022 में टी-20 विश्वकप के लिए नहीं चुना गया था। कोच राहुल द्रविड़ की टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली पहले तीन क्रम के बल्लेबाज रहे।
आईपीएल से पहले स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना झेलने वाले शुभमन गिल ने आईपीएल के 16वें सत्र में तीन शतक समेत 851 रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' हासिल कर ली है। उनके 60 गेंद में 129 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गिल ने कहा, ''पिछले वेस्टइंडीज दौरे (2022) के बाद से मैंने कुछ बदलाव किया है। मैं पिछले आईपीएल से पूर्व घायल हो गया था लेकिन अपने खेल पर काम कर रहा था। मैंने कुछ पहलुओं पर काम किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले तकनीकी बदलाव किए।''
सोच साफ हो तो रन खुद ब खुद बनेंगे: हरभजन
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा, शुभमन गिल की बल्लेबाजी ने एक बात साबित कर दी कि अगर आपके बेसिक्स सही हो, सोच साफ हो तो रन खुद ब खुद बनेंगे। विराट कोहली और गिल ने साबित कर दिया कि रन बनाने के लिए लप्पे लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ''ये दोनों अलग-अलग पीढी के बल्लेबाज हैं लेकिन दोनों के बल्लों से रन खूब निकले हैं। यह साफ सोच और बेसिक्स सही रखने से ही होता है।''