फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Shock to Mumbai Indians, Jasprit Bumrah out of IPL 2023 due to injury, will undergo surgery soon

IPL 2023: मुंबई इंडियंस को झटका, आईपीएल 2023 से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, अगले छह महीने वापसी मुश्किल

Tue, 28 Feb 2023 08:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Feb 2023 08:26 PM IST
सार

भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एनसीए और बुमराह से बातचीत के बाद बीसीसीआई जल्द ही सर्जरी और अन्य विकल्पों पर फैसला ले सकता है।

विज्ञापन
IPL 2023: Shock to Mumbai Indians, Jasprit Bumrah out of IPL 2023 due to injury, will undergo surgery soon
जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 शुरू होने में अभी एक महीने से ज्यादा समय बचा है। इससे पहले ही मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। उन्हें बैक स्ट्रेस इंजरी की शिकायत थी। इसी वजह से वह आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इससे मुंबई इंडियंस की बॉलिंग लाइन अप थोड़ी कमजोर हुई है। इतना ही नहीं अगले छह महीने बुमराह की वापसी मुश्किल है।
विज्ञापन

बैक सर्जरी करा सकते हैं बुमराह

IPL 2023: Shock to Mumbai Indians, Jasprit Bumrah out of IPL 2023 due to injury, will undergo surgery soon
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह बैक स्ट्रेस इंजरी की वजह से पिछले पांच महीने से टीम से बाहर हैं। बुमराह जल्द ही बैक सर्जरी करा सकते हैं। बुमराह अब तक चोट से नहीं उबर सके हैं। इसी चोट की वजह से बुमराह पिछले साल एशिया कप और टी20 विश्व कप नहीं खेल सके थे। वहीं, भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। ऐसे में बुमराह सात जून से ओवल में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए बीसीसीआई नहीं लेना चाहता रिस्क

IPL 2023: Shock to Mumbai Indians, Jasprit Bumrah out of IPL 2023 due to injury, will undergo surgery soon
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में BCCI का मेडिकल स्टाफ बुमराह के मामले को लेकर गंभीर है और उनकी हर तरह से मदद की जा रही है। साथ ही पूरा इलाज भी किया जा रहा है। ऐसे में एनसीए स्टाफ ने ही बुमराह से उनकी पीठ के निचले हिस्से में सर्जरी करना का सुझाव दिया। भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए एनसीए और बुमराह से बातचीत के बाद बीसीसीआई जल्द ही सर्जरी और अन्य विकल्पों पर फैसला ले सकता है।
विज्ञापन

बुमराह को बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से हुई काफी परेशानी

IPL 2023: Shock to Mumbai Indians, Jasprit Bumrah out of IPL 2023 due to injury, will undergo surgery soon
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह के लिए पिछला कुछ समय निराशाजनक रहा है।  पिछले अगस्त में पीठ की चोट से पीड़ित होने के बाद से बुमराह ने कई बार वापसी करने का प्रयास किया। हालांकि, चोट की वजह से उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा था। शुरू में चोट बहुत गंभीर नहीं लग रही थी क्योंकि बुमराह को 12 सितंबर को भारत के टी20 विश्व कप टीम में शामिल किया गया था। अपनी फिटनेस को साबित करने के लिए बुमराह ने 23 और 25 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आखिरी दो टी20ई मैच भी खेले।

कई सीरीज में खेलने के लिए मिली हरी झंडी, फिर नाम वापस लिया

IPL 2023: Shock to Mumbai Indians, Jasprit Bumrah out of IPL 2023 due to injury, will undergo surgery soon
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, तीन दिन बाद बुमराह तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में नहीं दिखे। बाद में पता चला कि उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था जिसमें बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर चोट का पता चला था। अगले दिन बुमराह को एनसीए ले जाया गया जहां आगे के स्कैन में पुष्टि हुई कि उनकी चोट गंभीर है। बाद में उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। बुमराह ने नवंबर में अपना रिहैब फिर से शुरू किया और दिसंबर में गेंदबाजी करना भी शुरू कर दिया। ऐसा लग रहा था कि सबकुछ सही चल रहा है और बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए टीम मे जोड़ा गया।

रोहित और एनसीए जल्दबाजी के मूड में नहीं

IPL 2023: Shock to Mumbai Indians, Jasprit Bumrah out of IPL 2023 due to injury, will undergo surgery soon
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
बुमराह ने एनसीए में मैच सिमुलेशन अभ्यास भी किया था। जनवरी की शुरुआत में मुंबई में एक फिटनेस ड्रिल के दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्हें फिर परेशानी महसूस हुई। स्कैन से पता चला कि उनकी चोट फिर से गंभीर हो गई है और बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर ने गंभीर रूप ले लिया है। इस वजह से बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया। भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ एनसीए भी चाहता है कि बुमराह की वापसी तभी हो जब वह पूरी तरह से फिट हों। साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी चयनकर्ताओं को उनके मामले मे जल्दबाजी नहीं करने की चेतावनी दी है।

मुंबई इंडियंस को होगा नुकसान

बुमराह के नहीं खेलने से मुंबई इंडियंस को इस सीजन फिर से नुकसान हो सकता है। इस साल आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। बुमराह की गैर मौजूदगी में इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाजी आक्रमण को लीड करते दिखेंगे। पिछले सीजन तक आर्चर अनफिट थे और बुमराह पेस बॉलिंग को लीड कर रहे थे। ऐसे में मुंबई की पेस बॉलिंग एकबार फिर कमजोर नजर आ सकती है।

मुंबई की टीम में शामिल खिलाड़ी 
खिलाड़ी कॉलम
रोहित शर्मा बल्लेबाज
जसप्रीत बुमराह (बाहर) तेज गेंदबाज
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज
कीरोन पोलार्ड ऑलराउंडर
ईशान किशन विकेटकीपर
डेवाल्ड ब्रेविस बल्लेबाज
बेसिल थंपी तेज गेंदबाज
मुरुगन अश्विन स्पिन गेंदबाज
जयदेव उनादकट तेज गेंदबाज
मयंक मार्कंडेय  स्पिन गेंदबाज
तिलक वर्मा बल्लेबाज
संजय यादव ऑलराउंडर
जोफ्रा आर्चर तेज गेंदबाज
डेनियल सम्स तेज गेंदबाज
टायमल मिल्स तेज गेंदबाज
टिम डेविड ऑलराउंडर
रिली मेरिडिथ तेज गेंदबाज
अरसद खान तेज गेंदबाज
अनमोलप्रीत सिंह बल्लेबाज
रमनदीप सिंह बल्लेबाज
राहुल बुद्दी बल्लेबाज
ऋतिक शैकीन ऑलराउंडर
अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर
आर्यन जूरेल विकेटकीपर
फैबिएन एलेन ऑलराउंडर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed