फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: RR Sanju Samson Take On Sandeep Sharma No Ball against Sunrisers Hyderabad; Free Hit Abdul Samad

IPL 2023: पिछले छह में से पांच मैच हार चुका है राजस्थान, कप्तान सैमसन ने संदीप शर्मा के नो बॉल पर कही यह बात

Mon, 08 May 2023 10:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 May 2023 10:51 AM IST
सार

आखिरी गेंद पर मिले फ्री-हिट पर अब्दुल समद ने छक्का लगाकर हैदराबाद को चार विकेट से जीत दिलाई। यह राजस्थान की पिछले छह मैचों में पांचवीं हार रही।

विज्ञापन
IPL 2023: RR Sanju Samson Take On Sandeep Sharma No Ball against Sunrisers Hyderabad; Free Hit Abdul Samad
सैमसन ने संदीप शर्मा के नो बॉल पर बयान दिया - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में रविवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद को आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी। तब अब्दुल समद और मार्को यानसेन क्रीज पर थे। संदीप शर्मा गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने पहली पांच गेंदों पर 12 रन दिए।
विज्ञापन


आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी। तभी संदीप ने ओवर-स्टेप कर दिया और नो बॉल फेंकी। ऐसे में आखिरी गेंद पर मिले फ्री-हिट पर अब्दुल समद ने छक्का लगाकर हैदराबाद को चार विकेट से जीत दिलाई। यह राजस्थान की पिछले छह मैचों में पांचवीं हार रही। संदीप शर्मा के नो बॉल से कप्तान संजू सैमसन काफी नाराज दिखे और उन्होंने मैच के बाद इस पर बयान भी दिया है। सैमसन ने कहा कि ऐसे नाजुक क्षण में आप इस तरह की गलती नहीं कर सकते।
विज्ञापन


मैच के बाद सैमसन ने कहा- आईपीएल आपको ऐसे ही नतीजे देता है। इस तरह के मैच आईपीएल को खास बनाते हैं। आप कभी ऐसा महसूस नहीं कर सकते कि आपने गेम जीत लिया है। मुझे पता था कि कोई भी प्रतिद्वंद्वी इसे जीत सकता है और वे अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे थे, लेकिन मुझे संदीप पर अंतिम ओवर में 17 रन बचाने का भरोसा था। उन्होंने हमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसी ही स्थिति से एक गेम जिताया था। उन्होंने शुरुआती पांच गेंदों पर फिर से अच्छा किया, लेकिन उस नो-बॉल ने हमारे परिणाम को बर्बाद कर दिया।

यह पूछे जाने पर कि आखिरी गेंद को नो-बॉल कहे जाने के बाद उन्हें कैसा लगा? सैमसन ने कहा- कुछ ज्यादा नहीं, यह नो बॉल है, बस इसे फिर से उतने ही अच्छे तरीके से फेंकनी है, जैसा आप करते आ रहे हैं। आप इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। संदीप जानते हैं कि क्या करना है। हो सकता है कि कुछ सेकंड के लिए मानसिकता में थोड़ा बदलाव हुआ हो, जब आपको लगता है कि काम हो गया, हर कोई जश्न मना रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि यही क्रिकेट का नेचर है। आप उस नाजुक क्षण में लाइन पर कदम नहीं रख सकते।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में आगे के रास्ते के बारे में पूछे जाने पर सैमसन ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो इस प्रारूप में खेलना कभी आसान नहीं होता। खासकर इस टूर्नामेंट में। हर मैच में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल दिखाना होता है। हम वापसी करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद ने जयपुर में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। मैच के बाद हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्करम बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा- इमोशंस बहुत जल्दी बदल गए। हमारे लिए जीतना शानदार रहा। 215 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं है, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने के लिए पूरा योगदान दिया। 

मार्करम ने कहा- हम जानते थे कि इस तरह के एक फास्ट आउटफील्ड में हम उम्मीद से अधिक स्कोर करेंगे, लेकिन हमें आक्रामक होना पड़ेगा। अभिषेक ने अच्छी शुरुआत दी और फिर राहुल त्रिपाठी ने उन्हें कंपनी दी। फिर ग्लेन फिलिप्स और हेनरिक क्लासेन के वे कैमियो। ग्लेन फिलिप्स को सात गेंदों में 25 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिसमें तीन लगातार छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed