IPL 2023: वॉर्नर या जडेजा, किसकी 'तलवारबाजी' सबसे बेहतर? दिल्ली के कप्तान ने वीडियो शेयर कर फैंस से पूछा सवाल
वॉर्नर रवींद्र जडेजा को चिढ़ाने के लिए उनके स्टाइल में बल्ले से 'तलवारबाजी' करने लगे। इस दृश्य को देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस खुश हो गए और खूब तालियां बजाईं। अब खुद वॉर्नर ने भी इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वॉर्नर ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर फिर क्रीज से निकलने की कोशिश की। जडेजा ने भी गेंद पकड़कर थ्रो करने का स्टाइल किया। इस पर वॉर्नर ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने जडेजा को चिढ़ाने के लिए जडेजा स्टाइल में बल्ले से 'तलवारबाजी' की। जडेजा शतक या अर्धशतक लगाने के बाद इसी तरह से बल्ले से जश्न मनाते हैं। इस पर जडेजा हंसने लगे और फिर दूसरी तरफ घूम गए। वॉर्नर और सॉल्ट समेत सभी खिलाड़ी भी मुस्कुराने लगे। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग वॉर्नर के प्रजेंस ऑफ माइंड की खूब तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
The sword came out of the sheath once again! ⚔
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 9, 2018
Gem of an innings this from Ravindra Jadeja! 🤩#KyaHogaIssBaar #ENGvIND LIVE on SONY SIX and SONY TEN 3. #SPNSports pic.twitter.com/W6iRles9fh
शनिवार को खेले गए मैच की बात करें तो चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को अंतिम लीग मैच में 77 रन से हराया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। चेन्नई के 223 के जवाब में दिल्ली ने नौ विकेट पर 146 रन बनाए। यह मैच था तो दिल्ली में, लेकिन स्टेडियम में धोनी की धूम थी। अपने प्रिय क्रिकेटर को समर्थन देने के लिए स्टेडियम सात नंबर की पीली रंग की जर्सियों से रंग गया।
धोनी ने भी निराश नहीं किया। वह पहली बार इस सत्र में नंबर चार पर खेलने उतरे। हालांकि, उनके हिस्से में चार गेंदें ही आईं और वह पांच रन पर नाबाद लौटे। चेन्नई की जीत की सूत्रधार उनकी ओपनिंग जोड़ी डेवोन कॉन्वे (87) और ऋतुराज गायकवाड़ (79) के बीच 87 गेंद में निभाई गई 141 रन की साझेदारी रही।
इसके बाद शिवम दुबे ने नौ गेंदों में 22 रन की पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा सात गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों में सबसे ज्यादा 86 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20+ रन नहीं बना पाया।