{"_id":"644d387398c0f69e10049ff3","slug":"ipl-2023-punjab-s-batting-coach-wasim-jaffer-said-bowlers-had-a-bad-day-against-lucknow-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: पंजाब के बैटिंग कोच वसीम जाफर बोले- लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजों का खराब दिन रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: पंजाब के बैटिंग कोच वसीम जाफर बोले- लखनऊ के खिलाफ गेंदबाजों का खराब दिन रहा
Sat, 29 Apr 2023 09:02 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:02 PM IST
सार
पंजाब के लिए राहुल चाहर एकमात्र गेंदबाज थे जिन्होंने चार ओवर में 7.25 की इकॉनमी से 29 रन दिए। उनके अलावा सभी गेंदबाजों ने 12 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों मिली 56 रन की करारी हार के बाद स्वीकार किया कि उनके गेंदबाजों का दिन खराब था और वे आने वाले मैच में जरूर वापसी करेंगे। लखनऊ ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाए, जो आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
मार्कस स्टोइनिस (40 गेंद, 72 रन) और काइल मेयर्स (24 गेंद, 54 रन) ने आतिशी अर्द्धशतक जड़े, जबकि आयुष बदोनी और निकोलस पूरन ने 45-45 रन का योगदान दिया।
जाफर ने मैच के बाद कहा- यह दिन उन दिनों में से एक था जब विपक्षी टीम की सभी योजनाएं कारगर रहीं और हम भी थोड़ा बेखबर थे। हमारे गेंदबाज अच्छी वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, हमारी गेंदबाजी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने पावरप्ले में तेज शुरुआत की और फिर वे नहीं रुके। आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, सभी ने योगदान दिया। जब कोई इस तरह खेलता है तो चीजें बहुत मुश्किल हो जाती हैं। जैसा कि मैंने कहा, हमारे गेंदबाजों का दिन खराब था।
पंजाब के लिए राहुल चाहर एकमात्र गेंदबाज थे जिन्होंने चार ओवर में 7.25 की इकॉनमी से 29 रन दिए। उनके अलावा सभी गेंदबाजों ने 12 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए, हालांकि जाफर का मानना है कि अभी टीम के लिए चिंतित होने का समय नहीं है।