फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 out of form Hardik Pandya Fined For Gujarat Titans Slow Over Rate vs Punjab Kings

IPL 2023: खराब फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स के खिलाफ की बड़ी गलती, लगाया गया जुर्माना

Fri, 14 Apr 2023 04:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Apr 2023 04:23 PM IST
सार

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। वहीं, गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। गुजरात की टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2023 out of form Hardik Pandya Fined For Gujarat Titans Slow Over Rate vs Punjab Kings
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 16वां सीजन अब तक खास नहीं रहा है। वह चार में से तीन मैचों में खेले हैं। इस दौरान एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। यहां तक कि हार्दिक को गेंदबाजी में भी सफलता नहीं मिली है। गुजरात ने गुरुवार (13 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच को अपने नाम कर सीजन में चौथी जीत हासिल की। वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। हालांकि, इस जीत के बाद हार्दिक के लिए बुरी खबर सामने आई। हार्दिक के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


हार्दिक इस सीजन में अर्धशतक तो दूर, एक बार भी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले मैच में आठ रन बनाकर आउट हुए। गेंदबाजी में तीन ओवर में 28 रन लुटाए थे। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे मैच में वह पांच रन ही बना सके। तीन ओवर में उन्होंने 18 रन दिए थे।
विज्ञापन

IPL 2023 out of form Hardik Pandya Fined For Gujarat Titans Slow Over Rate vs Punjab Kings
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक एक मैच में नहीं खेल पाए
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तीसरे मैच में वह नहीं खेल पाए थे। पंजाब के खिलाफ चौथे मुकाबले में उन्होंने वापसी तो की, लेकिन खराब फॉर्म उनका जारी रहा। वह 11 गेंद पर आठ रन ही बना पाए। उन्होंने पंजाब के खिलाफ गेंदबाजी नहीं की।

हार्दिक पर क्यों लगा जुर्माना?
हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। आईपीएल का उद्देश्य मैचों को तीन घंटे और 20 मिनट में समाप्त करना है, लेकिन धीमी ओवर गति एक समस्या साबित हो रही है। कई मैच चार घंटे से आगे बढ़ रहे हैं। आईपीएल मीडिया सलाहकार ने शुक्रवार को कहा, "चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का पहला अपराध था, इसलिए पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

IPL 2023 out of form Hardik Pandya Fined For Gujarat Titans Slow Over Rate vs Punjab Kings
हार्दिक पांड्या, शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के खिलाफ मैच में क्या हुआ?
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 36 रन मैथ्यू शॉर्ट ने बनाए। वहीं, गुजरात के लिए मोहित शर्मा ने दो विकेट लिए। गुजरात की टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 154 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की जीत में सबसे बड़ा योगदान शुभमन गिल का था। उन्होंने 67 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed