फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Nitish Rana, Hrithik Shokeen fined For On-Field Spat, Suryakumar fined for slow over rate| MI vs KKR

IPL 2023: मैच में भिड़ गए थे KKR के नीतीश राणा और MI के ऋतिक शौकीन, अब दोनों पर लगा भारी जुर्माना, यहां जानें

Mon, 17 Apr 2023 10:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 17 Apr 2023 10:43 AM IST
सार

29 साल के नीतीश वापस पवेलियन की ओर लौटने लगे तो 22 साल के ऋतिक ने कुछ शब्द बोले थे। इस पर नीतीश भड़क गए और उन्होंने ऋतिक को बैट दिखाते हुए कुछ जवाब दिया था। इसके बाद बीसीसीआई ने दोनों पर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
IPL 2023: Nitish Rana, Hrithik Shokeen fined For On-Field Spat, Suryakumar fined for slow over rate| MI vs KKR
नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच लड़ाई हुई - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी भिड़ भी गए थे। दरअसल, लाइव मैच में कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा और मुंबई के ऋतिक शौकीन के बीच भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है। मैच में मुंबई ने कोलकाता पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच के दौरान ऋतिक और नीतीश भिड़े

दरअसल, मैच के दौरान ऋतिक ने नीतीश को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया था। इसके बाद जब 29 साल के नीतीश वापस पवेलियन की ओर लौटने लगे तो 22 साल के ऋतिक ने कुछ शब्द बोले थे। इस पर नीतीश भड़क गए और उन्होंने ऋतिक को बैट दिखाते हुए कुछ जवाब दिया था। बाद में मुंबई के स्टैंड-इन-कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने बीच-बचाव करते हुए दोनों के झगड़े को रोका था। इसके बाद नीतीश वापस पवेलियन लौट गए।

ऋतिक शौकीन नीतीश को कुछ कहते हुए


सूर्यकुमार और मुंबई के बाकी खिलाड़ी नीतीश को रोकते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच रेफरी ने दोनों को दोषी पाया

अब मैच रेफरी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों को दोषी पाया और दोनों पर जुर्माना लगाया है। नीतीश पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, जबकि ऋतिक पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। नीतीश को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। वहीं, ऋतिक को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल वन ऑफेंस के आर्टिकल 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। 


सूर्यकुमार नीतीश को रोकते हुए


 
विज्ञापन

सूर्यकुमार पर भी लगा जुर्माना

आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-वन के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है। इतना ही सूर्यकुमार यादव पर भी स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा। इससे पहले स्लो ओवर रेट के लिए हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन पर भी 12 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है।

मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 185 रन बनाए थे। वेंकटेश अय्यर ने 51 गेंदों में 104 रन की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और नौ छक्के लगाए। जवाब में मुंबई ने 17.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 25 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 43 रन और तिलक वर्मा ने 25 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। अब मुंबई का सामना 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से है। वहीं, कोलकाता की टीम 20 अप्रैल को दिल्ली से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed