फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: New Zealand Michael Bracewell joins RCB team, has scored century against India, replaces Will Jacks

IPL 2023: न्यूजीलैंड का यह स्टार RCB की टीम में शामिल, भारत के खिलाफ जड़ चुका है शतक, जैक्स को किया रिप्लेस

Sat, 18 Mar 2023 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Mar 2023 01:29 PM IST
सार

ब्रेसवेल ने अपने करियर में 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 113 रन बनाए हैं और 21 विकेट लिए हैं। वह एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आरसीबी से जुड़ेंगे।

विज्ञापन
IPL 2023: New Zealand Michael Bracewell joins RCB team, has scored century against India, replaces Will Jacks
माइकल ब्रेसवेल और विल जैक्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल के आगामी सत्र से बाहर हो गए हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इस साल मिनी ऑक्शन में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब आरसीबी मैनेजमेंट ने जैक्स की जगह न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


 

ब्रेसवेल भारत के खिलाफ वनडे में तूफानी शतक भी जड़ चुके हैं। उन्होंने इस साल न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर पहले वनडे में 78 गेंदों पर 140 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेसवेल ने अपने करियर में 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 113 रन बनाए हैं और 21 विकेट लिए हैं। वह एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आरसीबी से जुड़ेंगे। ब्रेसवेल को एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर आईपीएल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था। वह कभी भी आईपीएल में नहीं खेले हैं। आरसीबी अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले विल जैक्स को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। 24 साल के जैक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 3.2 करोड़ रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार स्कैन और विशेषज्ञों से सलाह के बाद उन्होंने आईपीएल के आगामी सत्र से हटने का फैसला किया।  जैक्स ने इस साल तीनों प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। चोट के कारण उनका वनडे विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम में जगह बनाना भी खतरे में पड़ सकता है।

आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी की टीम
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप, सोनू यादव, अविनाश सिंह, राजन कुमार, मनोज भंडागे, हिमांशू शर्मा, रीस टॉपली, माइकल ब्रेसवेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed