{"_id":"644409d450410d46f2036ad5","slug":"ipl-2023-net-bowler-mohit-sharma-hero-for-gujarat-titans-win-against-lucknow-saved-12-runs-in-20th-over-2023-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: गुजरात के लिए फिर हीरो बने 'नेट बॉलर' मोहित शर्मा, 20वें ओवर में नहीं दिए 12 रन, दो विकेट भी लिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: गुजरात के लिए फिर हीरो बने 'नेट बॉलर' मोहित शर्मा, 20वें ओवर में नहीं दिए 12 रन, दो विकेट भी लिए
Sat, 22 Apr 2023 09:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 22 Apr 2023 09:52 PM IST
सार
आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 12 रन की दरकार थी और गेंदबाज थे मोहित शर्मा। वही मोहित शर्मा जो कुछ समय पहले तक महेंद्र सिंह धोनी के खास रह चुके थे और अपने दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को कई मैचों में जीत दिलाई थी। अब यही कारनामा उन्होंने गुजरात के लिए कर दिखाया है।
विज्ञापन
मोहित शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 का रोमांच चरम पर है। पिछले कुछ दिनों में दिलचस्प मैच देखने को मिले हैं, जिनमें एकदम आखिरी गेंद पर जाकर नतीजे निकले हैं। आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है। इस टूर्नामेंट में न सिर्फ खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म मिलता है, बल्कि इसमें परफॉर्म कर राष्ट्रीय टीम के लिए आपके दरवाजे भी खुल जाते हैं। कुछ खास करने पर खिलाड़ी अपनी टीम और फैंस के लिए हीरो भी बन जाते हैं। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने इस सीजन दो मौकों पर स्पेशल कर अपनी टीम को जीत दिलाई है।
विज्ञापन
लखनऊ के खिलाफ मोहित की शानदार गेंदबाजी
शनिवार को मोहित की करिश्माई गेंदबाजी की बदौलत गुजरात ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हाथ से निकल चुके मैच में जीत दर्ज की। दरअसल, 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने एक वक्त 15 ओवर में दो विकेट गंवाकर 106 रन बना लिए थे। उस वक्त केएल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर थे। आखिरी 30 गेंदों में पर 36 रन बनाने थे और ऐसा लग रहा था कि लखनऊ की टीम आसानी से मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और टीम सिर्फ 22 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की टीम मोहित से पार नहीं पा सकी
16 से लेकर 19वें ओवर तक लखनऊ की टीम ने 18 रन जोड़े और 19वें ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 124 रन था। तब केएल राहुल और आयुष बदोनी क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 12 रन की दरकार थी और गेंदबाज थे मोहित शर्मा। वही मोहित शर्मा जो कुछ समय पहले तक महेंद्र सिंह धोनी के खास रह चुके थे और अपने दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को कई मैचों में जीत दिलाई थी। अब यही कारनामा उन्होंने गुजरात के लिए कर दिखाया है। ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने दो रन लिए। हालांकि, इसके बाद विकेटों की बौछार हो गई।
मोहित ने राहुल-स्टोइनिस को पवेलियन भेजा
दूसरी गेंद पर मोहित ने राहुल को जयंत यादव के हाथों कैच कराया। राहुल 61 गेंदों में 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस आए, लेकिन अगली ही गेंद पर मोहित ने उन्हें भी मिलर के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस खाता भी नहीं खोल सके। खास बात यह रही कि मोहित ने दोनों गेंदों चतुराई के साथ की। उन्होंने दोनों गेंद धीमी और शॉर्ट ऑफ लेंथ पर की।
बल्लेबाज खेलने पर मजबूर हुए और कैच थमा बैठे। इसके बाद अगली दो गेंदों पर दूसरा रन लेने के चक्कर में दो बल्लेबाज रन आउट भी हुए। आयुष बदोनी और दीपक हुड्डा रन आउट हो गए। ऐसे में आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे, लेकिन मोहित ने कोई रन नहीं दिया और गुजरात ने मुकाबला सात रन से जीत लिया। मोहित शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। यह उनका इस सीजन का दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा।

मोहित पंजाब के खिलाफ भी प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे
इससे पहले मोहित ने इसी सीजन पंजाब किंग्स के खिलाफ भी कमाल दिखाया था। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। खास बात यह थी कि मोहित 30 महीने बाद कोई आईपीएल मैच खेल रहे थे। जब मोहित मैच खेलने उतरे तो ऐसा लगा ही नहीं कि यह गेंदबाज पिछले कुछ वर्षों से नहीं खेल रहा है। उन्होंने उसी सटीक लाइन लेंथ से गेंदबाजी की, जैसा कि वह पहले करते रहे थे।
मोहित ने पंजाब के खिलाफ चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके। इनमें जितेश शर्मा और सैम करन के दो महत्वपूर्ण विकेट शामिल हैं। ऐसा नहीं था कि मोहित तब प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के लिए अकेले दावेदार थे। मुश्किल पिच पर शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की पारी खेली थी, लेकिन मोहित को शानदार वापसी का इनाम दिया गया।
30 महीने के दौरान उन्हें क्या कुछ नहीं सहना पड़ा है, लेकिन मोहित ने हार नहीं मानी और दमदार वापसी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। आइए जानते हैं मोहित के जीवन में किस प्रकार ट्विस्ट एंड टर्न्स आए।

2013 में पहली बार चर्चाओं में आए थे मोहित
हरियाणा के मोहित 2012/13 के रणजी ट्रॉफी से चर्चाओं में आए थे। उस सीजन वह आठ मैचों में 37 विकेट लेकर टूर्नामेंट के पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। मोहित के प्रदर्शन से चेन्नई सुपर किंग्स काफी प्रभावित था और उन्हें 2013 आईपीएल सीजन के लिए साइन किया था। तब चेन्नई के बॉलिंग कोच रहे एंडी बिचेल ने मोहित को एक दिन के बॉलिंग कैंप के बाद शॉर्टलिस्ट कर लिया था।

2014 IPL में पर्पल कैप विनर रहे थे मोहित
मोहित ने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू करते हुए 15 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। इसके बाद वह भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू करते हुए अपने पहले वनडे में ही मैन ऑफ दी मैच बने थे। मोहित आईपीएल 2014 में सबसे अधिक विकेट लेने के साथ पर्पल कैप विनर भी रहे थे। तब उन्होंने 16 मैचों में 23 विकेट झटके थे। इसका इनाम उन्हें 2014 टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर दिया गया। भारतीय टीम उस साल फाइनल में श्रीलंका से हार गई थी।

धोनी के खास खिलाड़ी रहे, 2020 में CSK ने निकाला
मोहित 2015 आईसीसी वनडे विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। मोहित ने टीम इंडिया के लिए कुल 26 वनडे और आठ टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 31 और टी-20 में छह विकेट अपने नाम किए। 34 वर्षीय मोहित कभी आईपीएल में धोनी के खास खिलाड़ी थे, लेकिन 2020 में सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया और इसके बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। मोहित ने गुजरात के इस सीजन से पहले पिछला आईपीएल मैच दिल्ली के लिए 20 सितंबर 2020 को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था और 45 रन देकर एक विकेट लिया था।

2022 में गुजरात के नेट बॉलर बने थे
मोहित को दिल्ली कैपिटल्स ने 2020 सीजन में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन वहां कोई छाप नहीं छोड़ पाए। इस आईपीएल के बाद मोहित को बैक इंजरी हुई थी और वह क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर हो गए। बैक सर्जरी से वापसी करने के बाद मोहित घरेलू क्रिकेट खेले। 2022 के मेगा ऑक्शन में उनमें किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी और मोहित अनसोल्ड रहे।
हालांकि, नीलामी में नहीं चुने जाने के बावजूद वह लीग का हिस्सा बने। उन्हें गुजरात टाइटंस ने नेट गेंदबाज के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। मोहित ने एकबार बताया था कि पिछले साल गुजरात के कोच आशीष नेहरा ने उन्हें फोन करके नेट गेंदबाज के रूप में टीम के साथ रहने के लिए कहा था। घर पर बैठने की बजाय मोहित ने गुजरात टीम से जुड़ना सही समझा और वह नेट बॉलर बन गए। मोहित नेट्स में गुजरात के बल्लेबाजों को तैयारी करवाते रहे और हार नहीं मानी। इस सीजन मोहित फिर से ऑक्शन में उतरे और गुजरात ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर खरीद लिया।

- फोटो : social media
मोहित ने 2015 में आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला
मोहित ने वनडे डेब्यू एक अगस्त, 2013 को जिम्बाब्वे के खिलाफ क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में किया था और आखिरी वनडे उन्होंने 25 अक्तूबर, 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला था। मोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 30 मार्च 2014 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेर-ए-बांग्ला स्टेडिय में किया था और आखिरी टी20 पांच अक्तूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाराबाती स्टेडियम में खेला था।