IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता दिल, कोलकाता के खिलाफ महिला टीम की जर्सी पहनकर उतरे खिलाड़ी; यह है खास वजह
महिला प्रीमियर लीग में पिछले महीने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।
विस्तार
पुरुष टीम ने देश में लड़कियों के लिए करियर विकल्प के रूप में खेल को बढ़ावा देने के लिए विशेष जर्सी पहनी है। इस खास मौके पर वानखेड़े स्टेडियम में 19 हजार लड़कियां मैच देखने पहुंची हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी की यह पहल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ईएसए) का हिस्सा है।
An occasion special to #OneFamily is 🔙 💙
Celebrate this powerful cause with us today as we celebrate the #ESADay 👧#OneFamily #MumbaiIndians #MumbaiMeriJaan @ril_foundation pic.twitter.com/YiCw5bPKYCविज्ञापन विज्ञापन— Mumbai Indians (@mipaltan) April 16, 2023
अर्जुन तेंदुलकर ने किया डेब्यू
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। रोहित शर्मा के पेट में समस्या है। मुंबई की प्लेइंग-11 में डुएन जॉनसन को शामिल किया गया। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस मैच से आईपीएल में डेब्यू किया। वह 2021 से इस टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
Super happy and excited for my first #ESADay tomorrow! 💙 ⁰⁰The team will give it their all to make sure there are 19000 and more happy faces at Wankhede. 👏⁰⁰#OneFamily @ril_foundation @mipaltan pic.twitter.com/GxMD1yvPs3
— Tilak Varma (@TilakV9) April 15, 2023
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
सबस्टीट्यूटः मनदीप सिंह, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, डेविड विसे।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसेन, राइली मेरेडिथ।
सबस्टीट्यूटः रोहित शर्मा, रमनदीप सिंह, अर्शद खान, विष्णु विनोद, कुमार कार्तिकेय।